फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   बिजली बिल का फर्जी तरीक से वसूली करने का मामला उजागर

बिजली बिल का फर्जी तरीक से वसूली करने का मामला उजागर

Fri, 23 Nov 2018 11:28 PM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
बिजली बिल का फर्जी तरीक से वसूली करने का मामला उजागर
विद्युत कर्मी बनकर बिल वसूलते दो युवक पकड़े
विज्ञापन

जेई ने दोनों युवकों को बताया फर्जी तो थाने ले गई पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
कसया। क्षेत्र के मल्लूडीह गांव में शुक्रवार को खुद को विद्युत कर्मी बता कर उपभोक्ताओं से बिल की रकम वसूलते दो युवक पकडे़ गए। गांव वालों की सूचना पर पहुंचे विद्युत विभाग के जेई ने पकड़े गए युवकों को फर्जी कर्मी बताया तो गांव के लोग उग्र हो गए। बाद में पहुंची पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर थाने चली गई।

मल्लूडीह गांव निवासी सरल कुशवाहा के घर एक युवक बिजली बिल की वसूली करने पहुंचा। उसने जैसे बिजली बिल का भुगतान करने को कहा, उपभोक्ता ने आपत्ति जताई और पूर्व में किए गए भुगतान का नए बिल में समायोजन नहीं होने का जिक्र किया। युवक ने उन्हें अपनी बातों में उलझाने की पूरी कोशिश की। उसके पास कोई रसीद बुक नहीं थी। इसके पूर्व वह गांव के जीउत, नसीरुद्दीन, सैरुन्निशा, कुंती देवी आदि से वसूली कर चुका था। गांव के लोगों ने विभाग के जेई राजेश मौर्य को बुलाया। जेई ने दोनों युवकों को फर्जी विद्युत कर्मी बताया तो गांव के लोग उग्र हो गए। वैसे जेई से लोगों को शांत कराया। इधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। एसआई रामसिंह ने बताया कि विद्युत विभाग का कर्मचारी बताकर वसूली करने वाले दो युवकों को पकड़ा गया है। आरोपी थाना सेवरही क्षेत्र के निवासी हैं। जांच के बाद इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed