फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   आग में जलने से लाखों रुपये की संपति नष्ट

आग में जलने से लाखों रुपये की संपति नष्ट

Sat, 21 Oct 2017 04:22 PM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 04:22 PM IST
विज्ञापन
आग में जलने से लाखों रुपये की संपति नष्ट
तमकुुहीराज (कुशीनगर)। तरयासुजान थानाक्षेत्र के माधोपुर बुजुर्ग गांव के एक व्यक्ति के घर में शुक्रवार की देर रात आग लग गई। आग ने इतना भीषण रूप ले लिया कि उस व्यक्ति के पट्टीदारों की झोपड़ियां भी धूं धूं कर जल उठीं। इस आगलगी में तीनों परिवारों के घरों में रखी पूरी संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। माधोपुर बुजुर्ग निवासी प्रेमचंद गोस्वामी के घर में शुक्रवार की देर रात आग लग गई। जब तक लोगों की नींद खुुली, उनके पट्टीदार दिनेश और निखिल गोस्वामी के घर भी जलने लगे। काफी मशक्कत के बाद किसी तरह आग बुझा दी गई।
विज्ञापन

पीड़ित परिवारों ने बताया कि इस आगलगी में तीनों परिवारों के लाखों रुपये नकद, आभूषण, कपड़े, अनाज आदि जल गया। ग्राम प्रधान टुनटुन राय ने तहसीलदार समेत अन्य अधिकारियों को इसकी जानकारी देते हुए पीड़ितों को अहेतुक सहायता राशि दिलाए जाने की मांग की। मौके पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजने की बात आश्वासन दिया।
विज्ञापन

------
आग लगने से कपड़े जले
गुरवलिया बाजार। सेवरही थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत दुमही के हनुमान मंदिर चौराहा स्थित एक दर्जी की दुकान में शार्ट-सर्किट से शुक्रवार की रात में आग लग गई। इस घटना में दुकान में रखे ग्राहकों कपड़ों सहित हजारों रुपये के अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए। हनुमान मंदिर चौराहे पर जीतन प्रसाद की दर्जी की दुकान है। शुक्रवार की रात में शार्ट सर्किट के चलते दुकान में आग लग गई। धुआं निकलता देख लोगों ने दुकानदार को इसकी जानकारी दी। दुकानदार के अनुसार आग लगने से करीब 50 हजार रुपये के कपड़े, दो सिलाई मशीन, एक इंटरलाकिंग मशीन, 800 रुपए नगद समेत अन्य सामान जल गए। प्रधान राम बिहारी राय ने तहसील प्रशासन को घटना की सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed