फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Farmer's death planted by falling power

बिजली गिरने से रोपाई कर रहे किसान की मौत

Sun, 01 Jul 2018 10:39 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Sun, 01 Jul 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
Farmer's death planted by falling power
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
बेलवा कारखाना (कुशीनगर)। पटहेरवा थाना क्षेत्र के दुलदुलिया गांव में बिजली गिरने से खेत में धान की रोपाई कर रहे एक किसान की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुुंची ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुलदुलिया गांव निवासी क्यास कुशवाहा (40) रविवार सुबह करीब नौ बजे अपने खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। उस समय हल्की बारिश हो रही थी। तभी फोन आया और वे बात करने लगे। इसी दौरान बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंच गए और 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पटहेरवा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। क्यास कुशवाहा की सात बेटियां और एक पुत्र है। हादसे के बाद से उनकी पत्नी पानमती और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed