{"_id":"59563abb4f1c1ba8418b49c4","slug":"201498823355-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग के साथ घर में घुस कर छेड़खानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग के साथ घर में घुस कर छेड़खानी
Updated Fri, 30 Jun 2017 05:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की सुबह एक युवक ने पड़ोसी के घर में घुसकर उसकी 13 वर्षीया नाबालिग किशोरी के साथ छेड़खानी की। लड़की ने शोर मचाया तो अगल-बगल के लोग पहुंचे। आरोपी युवक को पुलिस ने केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।
इस गांव के एक परिवार के लोग सुबह खेत में कार्य करने चले गए थे। 13 वर्षीया लड़की घर में अकेली थी। एकांत देखकर पड़ोस का एक युवक घर में घुस गया और किशोरी के साथ जोर जबरदस्ती करने लगा। लड़की ने शोर मचाया तो अगल-बगल के अन्य लोग पहुंचे। इस बीच युवक घर से निकलकर भाग गया। मामले की जानकारी होने पर घर के लोग खेत से वापस लौटे और रामकोला पुलिस को इसकी सूचना दी।
एसओ रामकोला अजय सिंह महिला कांस्टेबल के साथ गांव पहुंचे और पीड़िता का बयान लेने के अलावा आरोपी युवक को पकड़कर थाने ले आए। एसओ ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ छेड़खानी व पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।