फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Petrolling at Border

नेपाल-बिहार की सीमा पर बढ़ी चौकसी

Thu, 17 Jan 2019 11:48 PM IST
shubham अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: shubham Updated Thu, 17 Jan 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Petrolling at Border
भारत-नेपाल सीमा पर जंगल में पेट्रोलिंग करते एसएसबी व अन्य सुरक्षा कर्मी । - फोटो : अमर उजाला
खड्डा। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर नेपाल-बिहार की सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। एसएसबी और वन विभाग की टीम ने गश्त तेज कर दी है। संभावित खतरे से निपटने के लिए सीमा सुरक्षा बल ने जंगल के अंदर सर्च अभियान चलाया।
विज्ञापन


कुशीनगर जनपद से सटे बिहार की सीमा, नेपाल से मिलती है। नेपाल के सीमाई इलाकों से आतंकी घुसपैठ व वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगलों में व आसपास के जनजातीय इलाकों में नक्सलियों की उपस्थिति के मद्देनजर कड़ी चौकसी बरती जा रही है।
विज्ञापन


खासकर 26 जनवरी पर आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए सीमा पर तैनात सीमा सशस्त्र बल व वीटीआर के सुरक्षाकर्मी, बिहार पुलिस लगातार गश्त कर रही है। सशस्त्र सीमा बल 21वीं वाहिनी के कंपनी कमांडर कालिदास व वन क्षेत्र पदाधिकारी अजय शंकर सिन्हा ने बताया कि सुरक्षा को देखते हुए लांग रेंज पेट्रोलिंग की गई है ताकि वन क्षेत्र में निवास कर रहे विभिन्न प्रजाति के शाकाहारी और मांसाहारी जीव जंतुओं के साथ पशु पक्षियों की सुरक्षा व तस्करों पर अंकुश लगाने की कोशिश की जा रही है। इसके साथ ही देश विरोधी तत्वों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है ताकि गणतंत्र दिवस पर कोई अनहोनी न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुशीनगर की सीमा में भी बढ़ेगी चौकसी
जनपद का खड्डा, हनुमानगंज थाना क्षेत्र पड़ोसी राज्य बिहार के वीटीआर के जंगल, गंडक नदी व नेपाल से सटा है। सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी तो स्थापित है, लेकिन चौकसी न के बराबर होने से वाहन व लोगों की आवाजाही बिना किसी रोक टोक व जांच के चल रही है। यूपी इलाकों में भी सतर्कता बरतने की जरूरत लोग महसूस कर रहे हैं। सीओ ने बताया कि सीमा पर चौकसी बरतने का निर्देश संबंधित थानाध्यक्षों को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed