फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   एक बाइक पर सवार थे तीन युवक

एक बाइक पर सवार थे तीन युवक

Sun, 08 Jul 2018 11:33 PM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
एक बाइक पर सवार थे तीन युवक
पुलिस को देख बाइक छोड़ भागे युवक, गो तस्कर होने का संदेह
विज्ञापन

पिपरा कनक। पटहेरवा थाना क्षेत्र के समउर बाजार पुलिस चौकी के पास से शनिवार की देर रात एक बाइक पर सवार तीन युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। संदेह के आधार पुुलिस ने उनका पीछा किया, लेकिन कुछ दूरी पर पुलिस को पास आते देख वहीं चौराहे के पास ही बाइक छोड़कर भाग निकले। एक बाइक पर तीन युवक सवार होकर पटहेरिया से समउर की तरफ आ रहे थे। समउर चौराहे पर युवकों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन युवक बाइक मोड़कर भागने लगे। शक होने पर पुलिस ने इनका पीछा किया तो कुछ दूर स्थित गंगुआ चौराहे के पास बाइक छोड़कर भाग निकले। सूत्रों की मानें तो ये युवक पशु तस्कर हो सकते हैं। क्योंकि इन्हें जब पशु तस्करी करनी होती है तो पहले बाइक से रास्तों का जायजा लेते हैं। रास्ता साफ होने पर मालवाहक वाहनों से पशुओं को भेजा जाता है।
इस संबंध में पटहेरवा थाने के एसओ कमलेश सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed