फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   एसआई के तहरीर पर केस दर्ज

एसआई के तहरीर पर केस दर्ज

Tue, 30 Apr 2019 11:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
एसआई के तहरीर पर केस दर्ज
आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी पुलिस
विज्ञापन

पटहेरवा। पांच दिन पूर्व पटहेरवा क्षेत्र के अतरौल गांव में डायल 100 नंबर की टीम पर हुए हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस जुट गई है। 25 अप्रैल की रात्रि करीब दस बजे के आस-पास किसी ने 100 नंबर सूचना दिया था कि थाना क्षेत्र के अतरौल गांव में पशु तस्कर गोवंशीय पशुओं को पिकअप में लाद कर बिहार ले जाने की फिराक में है । सूचना मिलते ही पीआरबी 2531 के प्रभारी एचसीपी दरोगा सिंह दो सिपाहियों के साथ बताए गए ठिकाने पर पहुंच गए । उसी दौरान तस्कर पुलिस टीम पर हमला कर दिए। हमले में एचसीपी दरोगा सिंह सहित तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। तस्करों ने पुलिस के वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। डायल 100 के एस आई दरोगा सिंह की तहरीर पर पुलिस ने ओमप्रकाश,पवन,व रमेश समेत 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट,सरकारी कार्य में बाधा, बलबा,धमकी सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु किया। थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि डायल 100 के एस आई दरोगा सिंह की तहरीर पर तीन नामजद व एक दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ कई गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह- जगह दबिश दिया जा रहा है। जल्द ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होंगे।
टिनशेड में लगी आग
पिपरा कनक।विकास खंड तमकुही के ग्राम सभा पिपरा कनक के टोला धुसवा निवासी मुहमद आलिम उर्फ भोला के भुसैलों में सोमवार की रात अचानक आग लग गई। आग की लफटे तेज होकर बगल में मुहम्मद आलिम उर्फ भोला के टिनशेड में आग पकड लिया। जिसमें रखा रखा लकडी का बोटा, कपडा आदि समान जलकर राख हो गया। गांव के लोगो के काफी प्रयास के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। मंगलवार को हल्का लेखपाल गजेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंच कर क्षति का आंकलन किए और रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजने की जानकारी दी।
विज्ञापन


एक ही थाना क्षेत्र में मिले दो शव, सनसनी
कप्तानगंज। थाना क्षेत्र में दो अलग अलग स्थानों में दो युवकों का शव मिलने से सनसनी मच गई। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के खभराभार निवासी 35 वर्षीय अमरसेन का शव मंगलवार की शाम पचार गांव के मेेवा टोला स्थित काली मंदिर के निकट मिला। शव देखकर गांव के लोगों ने शोर मचाया। शव के पास उसकी साइकिल गिरी पड़ी थी। एसओ राहुल सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर भेज दी गई।
दूसरी ओर इसी थाना के पोखरभिंडा निवासी 40 वर्षीय दीनानाथ प्रसाद का शव गांव के बाहर शाम चार बजे मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।


हत्या का मुकदमा दर्ज
पडरौना। सोमवार की रात पडरौना नगर से सटे रामधाम विशुनपुरा में पिकअप की टक्कर से हुई राहगीर की मौत के मामले में पुलिस ने मंगलवार को हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। यह मुकदमा मृतक के पुत्र की तहरीर पर दर्ज किया है।जंगल विशुनपुरा निवासी सुभाष सिंह के पुत्र अभिषेक ने तहरीर में जानबूझकर पीछे से टक्कर मारने का आरोप लगाया है। कोतवाल मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed