फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   धर्म परिवर्तन की सूचना पर पहुंची तीन थानों की पुलिस

धर्म परिवर्तन की सूचना पर पहुंची तीन थानों की पुलिस

Sun, 24 Mar 2019 11:04 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 24 Mar 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन की सूचना पर पहुंची तीन थानों की पुलिस
महिलाओं को हटाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
दुदही। गोड़रिया के भेड़िहारी टोला में झरही नदी के किनारे दुर्गा मंदिर परिसर में धर्म परिवर्तन की सूचना पर तीन थानों की पुलिस पहुंच गई। वहां तंत्र मंत्र के सहारे बीमारियां ठीक करने के झांसे में लोगों को बुलाया गया था। पुलिस को देखते ही आरोपी टीम के साथ भाग निकला। पुलिस ने पुरुषों और महिलाओं को उनके घर भेज दिया।
विज्ञापन


विशुनपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोड़रिया के भेड़िहारी टोला के पास से झरही नदी गुजरती है। इसके निकट दुर्गा मंदिर है, जहां महीनों से ईसाई धर्म के अनुसार वंदना किए जाने तथा इस धर्म की पुस्तकें दिए जाने की पुलिस को शिकायत मिली। यह भी खबर मिली थी कि वहां सभी बीमारियों को ठीक करने के दावे के साथ लोगों को पानी दिया जाता है।

विज्ञापन


रविवार को सुबह दस बजे वहां धर्म परिवर्तन कराने की सूचना पर विशुनपुरा थाने के एसओ अरविंद कुमार, सेवरही के रामाज्ञा सिंह और बरवापट्टी थाने के एसओ श्रीप्रकाश के अलावा यूपी-100 की पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी अपने चार साथियों के साथ वहां से भाग निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत है कि जटहां बाजार थाना क्षेत्र के घूरछपरा का एक व्यक्ति अपने चार साथियों के साथ ईसाई धर्म में परिवर्तन कराने के लिए प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को लोगों में ईसाई साहित्य की पुस्तकें बांटता है। यही नहीं इलाज के बहाने भारी तादाद में लोगों को बुलाकर प्रवचन सुनाता है तथा ईसाई धर्म का प्रचार कर महिलाओं को दीक्षा देने का कार्य छह माह से कर रहा है।


रविवार को सुबह जब उसने दीक्षा देना शुरू किया तो किसी ने एसपी को सूचना दे दी। एसपी राजीव नारायण मिश्र ने तत्काल सेवरही, विशुनपुरा और बरवापट्टी थाने के एसओ को मयफोर्स मौके पर भेजा। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी अपने सहयोगियों के साथ भाग निकला। एसओ अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस के पहुंचते ही आरोपी महिलाओं के बीच से फरार हो गया। वहां तंत्र मंत्र से बीमारियों को ठीक करने का दावा किया जाता है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed