फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   तकनीकी टीम से उलझने और असलहा लहराने का मामला

तमकुही ब्लॉक प्रमुख व प्रधान प्रतिनिधि समेत 20 पर मुकदमा दर्ज

Mon, 18 Mar 2019 11:23 PM IST
kushinagar Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 18 Mar 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
तकनीकी टीम से उलझने और असलहा लहराने का मामला
crime scene
कुशीनगर। तमकुही ब्लॉक क्षेत्र के बिहार बुजुर्ग में क्षेत्र पंचायत से कराए गए कार्यों की जांच करने पहुंची तकनीकी टीम से मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, बंधक बनाने, गाली गलौज, जान माल की धमकी देने और सैंपल छीनने के मामले में पटहेरवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट में एडीओ पंचायत शिवशंकर पांडेय नेे ब्लॉक प्रमुख वशिष्ठ कुमार राय उर्फ गुड्डू राय, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बिहार खुर्द और 15-20 अज्ञात व्यक्तियों को आरोपी बनाया है।
विज्ञापन

तमकुही ब्लॉक से संबद्घ एडीओ पंचायत शिवशंकर पांडेय का आरोप है कि 17 मार्च को डीएम के निर्देश के क्रम में मदन मोहन मालवीय गोरखपुर विश्वविद्यालय की तकनीकी जांच टीम के डॉ. विनय कुमार सिंह, सहायक आचार्य सिविल अभियंता विभाग कोर कटिंग का नमूना लेने के लिए क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिहार बुजुर्ग में गए थे। ग्राम पंचायत में क्षेत्र पंचायत के जरिए कराए गए सीसी रोड का कोर कटिंग का सैंपल लेकर दूसरी साइट पर जाने के लिए उस गांव से निकल रहे थे। उसी दौरान समउर चौराहे पर ब्लॉक प्रमुख वशिष्ठ कुमार राय तथा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बिहार खुर्द और उनके साथ 15-20 अज्ञात व्यक्तियों ने तकनीकी टीम को घेर लिया और सैंपल छीन लिया। तहरीर में कहा गया है कि विरोध करने पर आरोपियों ने पीटा और एक कर्मचारी के मुंह में असलहा लगाकर गाली गलौज देते हुए जान मारने की धमकी दी। वह लोग उन्हें और तकनीकी टीम को गाड़ी में जबरिया बैठाकर तमकुही ब्लॉक मुख्यालय पर प्रमुख के कक्ष में ले गए। तब तक एसडीएम तमकुहीराज की जानकारी में मामला आ गया था। उन्होंने उन लोगों को किसी तरह छुड़ाया। एडीओ ने पुलिस को बताया कि प्रशासन के सहयोग से पुन: तकनीकी टीम ने शेष साइटों का नमूना इकट्ठा किया लेकिन पूर्व में बिहार खुर्द में लिए गए नमूने का सैंपल ब्लाक प्रमुख वशिष्ठ कुमार राय के जरिए जो छीना गया था उसे वापस नहीं किया गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख वशिष्ठ कुमार राय उर्फ गुड्डू राय, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बिहार खुर्द और 15-20 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ गोलबंद होकर मारने पीटने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, बंधक बनाने, गाली गलौज, जान माल की धमकी देने और सैंपल छीन ले जाने के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना में जो तथ्य उभरकर आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed