फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   theft

सीबीआई दरोगा के घर चोरी

Thu, 21 Feb 2019 10:54 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: राकेश पांडेय Updated Thu, 21 Feb 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
theft
पडरौना नगर के छावनी में चोरी के बाद बिखरा सामान। - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। बुधवार की रात अलग-अलग थाना क्षेत्र के दो घरों में चोरी हो गई। चोर आभूषण, नकदी आदि उठा ले गए। पीड़ितों ने संबंधित थाने में तहरीर दी है। इनमें एक घर सीबीआई के सब इंस्पेक्टर का है।
विज्ञापन


पडरौना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नगर के छावनी पूर्वी कुबेरस्थान रोड निवासी जुल्फेकार अली की पत्नी निकहत परवीन ने बताया कि उनके पति रोजगार के सिलसिले में कतर रहते हैं। 15 फरवरी को शादी में शामिल होने वह मायके चली गई थी। बृहस्पतिवार दोपहर में उनके देवर ने घर का ताला टूटने और फाटक खुले होने की सूचना फोन पर दी।
विज्ञापन


निकहत ने बताया कि फोन पर सूचना मिलते ही वह घर पहुंची तो बक्से, पेटियों और सूटकेस के लॉक टूटे हुए थे। उन्होंने बताया कि बीस हजार रुपये नकद और अन्य सामान चोरी हुए हैं। उन्होंने मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरवलिया बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के बरवा राजापाकड़ गांव के सपही बरवां टोला निवासी और सीबीआई में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात अभिषेक गुप्ता के घर में बुधवार की रात चोरी हो गई। खिड़की के रास्ते घर में घुसे चोर लाखों रुपये के आभूषण उठा ले गए।


एसआई के पिता अनिरुद्ध गुप्ता ने तहरीर में बताया है कि वह एक माह पूर्व अपनी पत्नी के साथ पुत्र अभिषेक के तैनाती स्थल लखनऊ चले गए थे। बृहस्पतिवार को सुबह करीब दस बजे घर पहुंचे तो खिड़की की जाली उजड़ी हुई थी। कमरे का ताला टूटा पड़ा था और अंदर घर में रखा बक्सा, अलमारी आदि का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने चांदी के आभूषण व अन्य कीमती सामान चुरा लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed