{"_id":"5c338597bdec223c71482590","slug":"181546880407-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने कच्ची शराब की भट्ठियां तोड़ीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिलाओं ने कच्ची शराब की भट्ठियां तोड़ीं
Mon, 07 Jan 2019 10:30 PM IST
राकेश पांडेय
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर
Published by: राकेश पांडेय
Updated Mon, 07 Jan 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
अवैध कच्ची शराब के उपकरण और बरतन को नष्ट करता युवक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसया। अवैध कच्ची शराब के धंधे से आजिज आ चुकी महिलाओं ने सोमवार को क्षेत्र के गांव मैनपुर के टोला दीनापट्टी में घुसकर शराब की भट्ठियों को तोड़कर नष्ट कर दिया। महिलाओं का आरोप था कि सुबह-शाम यहां शराबियों की भीड़ लगी रहती है। शराबी नशे में धुत होकर महिलाओं और युवतियों पर फब्तियां कसते हैं, लेकिन जिम्मेदार कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
सोमवार सुबह अमलावती देवी की अगुवाई में महिलाओं ने मुसहर बस्ती दीनापट्टी में पहुंचकर कच्ची शराब की भट्ठियों को तोड़ दिया। उपकरण और पांच क्विंटल लहन को भी नष्ट कर दिया। शराब बनाने वाली महिलाओं को चेतावनी दी कि इसकी शिकायत जिला प्रशासन से की जाएगी। गुड्डी देवी, सुगिया देवी, मोतिया देवी, आरती देवी आदि का कहना है कि कच्ची शराब के अवैध कारोबार की वजह से लोग रात के एक बजे तक सो नहीं पाते हैं। विरोध करने वाली महिलाओं का कहना है कि गांव की कुछ महिलाएं भी इस धंधे में संलिप्त हैं। कच्ची शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ महिलाओं की ओर से अभियान चलाया जाता है। इस सिलसिले में कई बार शराब की भट्ठियां भी तोड़ी गई हैं। आरोप है कि इस अवैध कारोबार के बारे में पुलिस से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता है, इसके चलते कारोबारियों का हौसला बुलंद है। इस दौरान सुरेंद्र राय, वंसराज यादव, मल्लू यादव, अनिल कुशवाहा, दिगंबर उपाध्याय, हरिलाल यादव ,रमेश यादव, जयश्री, तूफानी यादव, फूलबदन कुशवाहा, सुनील उपाध्याय, उमेश कुशवाहा, वीरेंद्र यादव और मन्नू यादव आदि मौजूद थे।