{"_id":"5bedb387bdec2269c544c2f9","slug":"181542304647-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला प्रधान पर फावड़े से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला प्रधान पर फावड़े से हमला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Nov 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
अमरवा बुजुर्ग गांव में विवाद में समझाने गई महिला प्रधान पर युवक ने कुदाल से प्रहार कर घायल किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटहेरवा। दो पड़ोसियों के बीच विवाद में बीच बचाव करने गई अमरवा बुजुर्ग गांव की महिला प्रधान पर युवक ने फावड़े से हमला कर दिया। बचाने व्यक्ति पर भी हमला कर दिया। महिला प्रधान के साथ वह भी घायल हो गया। घायलों को फाजिलनगर सीएचसी ले जाया गया। इससे लोगों में नाराजगी है।
इस गांव के मुनाक मियां का पुत्र तबारक अली का किसी बात पर बृहस्पतिवार की सुबह पड़ोसियों से झगड़ा हो रहा था। ग्राम प्रधान रामवती देवी (45) पहुंच गईं। वह दोनों पक्षों को समझा रही थीं कि उनके ऊपर फावड़े से युवक ने प्रहार कर दिया। उन्हें बचाने पहुंचे अरुण कुमार (25) भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
कुछ ही देर में वहां भीड़ जुट गई और आरोपी के घर को घेर लिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घायल महिला प्रधान व घायल युवक को सीएचसी भेजवा दिया। पटहेरवा थाने के एसओ संजय कुमार मिश्र ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कुल्हाड़ी से हमले में तीन लोग घायल
रामकोला। थाना क्षेत्र के सिंगहा गांव में घूरे पर कूड़ा फेंकने के विवाद में कुल्हाड़ी के प्रहार से एक ही परिवार के तीन लोगों को घायल हो गए। घायलों को रामकोला सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
इस गांव में धनंजय शाही के बगल में स्थित जमीन को पड़ोस का व्यक्ति अपना बता रहा था।
बुधवार देर शाम दोनों परिवारों के लोग उस जमीन को अपना बताते हुए उलझ गए। पड़ोसी ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इसमें धनंजय शाही (40), जित्तू शाही (42) और मद्रासी शाही (45) घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल तीनों भाइयों को रामकोला सीएचसी में भर्ती कराया गया है। धनंजय शाही ने बताया कि जमीन को लेकर आए दिन होने वाले विवाद की सूचना रामकोला पुलिस को पहले ही दे दी गई थी।