महिला की हत्या के बाद शव पेड़ से लटकाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना कोतवाली क्षेत्र के भटवलिया गांव के चंदरपुर निवासी खीरट की 40 वर्षीय पत्नी संतोषी का शव बुधवार को सुबह भटवलिया गांव की सीमा में पेड़ से लटकता मिला। जैसे ही यह बात गांव में फैली, वहां भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर कोतवाल मिथिलेश कुमार राय मयफोर्स पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। कोतवाल ने बताया कि महिला की हत्या के बाद उसका शव पेड़ से लटका दिया गया था। उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
एसपी राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि महिला के शरीर पर कई प्रहार किए गए हैं। इससे शरीर पर जगह जगह खून के स्लॉट जम गए हैं। प्रथम दृष्टया यह हत्या लग रही है। बहरहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि करीब 25 दिनों पूर्व इस गांव में हुई मारपीट में शामिल लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। मृतका के परिवार में छोटे बच्चों को छोड़कर अन्य कोई नहीं है, इसलिए अभी उस पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। अज्ञात के खिलाफ जांच की जा रही है।
छत के कुंडे से लटका मिला बीएससी की छात्रा का शव
पडरौना। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नगर के कन्नौजिया वार्ड पश्चिमी में बुधवार की शाम करीब छह बजे बीएससी की एक छात्रा का शव कमरे में छत के कुंडे से लटकता मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया, लेकिन फोरेंसिक जांच टीम के इंतजार में देर शाम तक बैठी रही।
तरयासुजान थाना क्षेत्र के रामपुर बंगरा गांव की रहने वाली 22 वर्षीय अनुपमा चतुर्वेदी पडरौना नगर के उदित नारायण पीजी कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वह नगर के ही कन्नौजिया वार्ड पश्चिमी में किराए के एक मकान में रहती थी। साथ में रहने वाली सीमा नाम की छात्रा किसी कार्य से बाहर गई थी। शाम को करीब छह बजेे कमरे पर पहुंची तो दरवाजा अंदर बंद था।
सीमा ने बताया कि उसने अनुपमा को कई बार आवाज दी, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। कुछ संदेह होने पर उसने आस-पास के लोगों को इकट्ठा किया। खिड़की की तरफ देखा गया तो अनुपमा का शव छत के कुंडे से लटकता दिखा। दरवाजा तोड़कर लोग अंदर पहुंचेे। तब तक वहां काफी भीड़ जुट गई। इसकी सूचना पडरौना कोतवाली की पुलिस को दी गई।
कोतवाल मिथिलेश कुमार राय मयफोर्स पहुंचे और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में ले लिया। हालांकि घटना की जांच के लिए पुलिस देर शाम तक फोरेंसिक टीम के इंतजार में बैठी रही। लोगों का कहना था कि यह छात्रा पिछले वर्ष परीक्षा में फेल हो गई थी, जिसके चलते उदास रहती थी।एसपी राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।