फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   अंतर्राज्यीय टप्पेबाज गिरफ्तार, एक भागा

अंतर्राज्यीय टप्पेबाज गिरफ्तार, एक भागा

Sun, 30 Jul 2017 05:58 PM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 05:58 PM IST
विज्ञापन
अंतर्राज्यीय टप्पेबाज गिरफ्तार, एक भागा
कुशीनगर। कसया थाने में एक मामले में मुकदमे की विवेचना कर रही कसया पुलिस और स्वॉट टीम ने संयुक्त प्रयास से छिनैती करने के आरोपी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसका दूसरा साथी भागने में सफल रहा। आरोप है कि ये दोनों बैंक, एटीएम और अन्य स्थलों पर अकेले मिलने वाले बुजुर्गों, महिलाओं तथा सीधे-सादे लोगों से रुपये, सोने की चेन आदि छीनकर भाग जाते थे।
विज्ञापन

एसपी यमुना प्रसाद ने रविवार को पुलिस कार्यालय में संवाददाताओं को बताया कि एएसपी हरि गोविंद की अगुवाई में कसया थाने की पुलिस और स्वॉट टीम ने संयुक्त रूप से शनिवार की शाम को बैरिया चौराहे से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। इन दोनों के खिलाफ कसया थाने में छिनैती का मुकदमा पहले से दर्ज है। एसपी का कहना था कि गिरफ्तार परवेज ने पूछताछ में बताया कि वह और उसका साथी बाइक से कुशीनगर, महराजगंज, बलिया एवं बिहार के गोपालगंज, पश्चिमी चंपारण के इलाकों में घूम-घूमकर बैंकों और एटीएम के आसपास रेकी करते हैं। उस दरम्यान एकांत में मिलने वाले बुजुर्ग, महिला एवं सीधे सादे व्यक्तियों के रुपये, आभूषण या अन्य कीमती सामान लेकर भाग जाते हैं। अकेली महिलाओं के गले की चेन भी छीन ले जाते हैं। पकड़ा गया परवेज कसया थाना क्षेत्र के अहिरौली राय गांव का निवासी है, जबकि इसी गांव का रहने वाला उसका साथी अतिउल्लाह भाग निकला। एसपी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर लूट के 40 हजार रुपये, एक सोने की चेन, एक बाइक, एक कट्टा और दो कारतूस बरामद हुए हैं। इनके खिलाफ कसया में चार तथा कुबेरस्थान थाने में एक मुकदमा विभिन्न धाराओं में दर्ज है। इस कार्रवाई में कसया थाने के एसओ गजेंद्र राय, एसआई राजीव कुमार सिंह, स्वॉट प्रभारी श्यामलाल यादव, विकास यादव, संजय मिश्रा, कांस्टेबल रामबरत, संतोष कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed