फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   सेल्फी लेने के विवाद में युवक को पीटा

सेल्फी लेने के विवाद में युवक को पीटा

Tue, 02 Apr 2019 11:45 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 02 Apr 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
सेल्फी लेने के विवाद में युवक को पीटा
रामकोला । नगर के एक मंदिर में मंगलवार को सेल्फी लेने के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने एक युवक को पीट दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा- तफरी मच गई। बाद में कुछ लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। उसी बीच सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि कसया क्षेत्र के एक गांव से आए युवक-युवती ने मंदिर में देवी देवताओं की तरफ पीठ करके मोबाइल में सेल्फी ले रहे थे।उसी दौरान मंदिर के एक साधु ने उन्हें मना कर दिया। जिसको लेकर युवक और साधु में नोकझोंक होने लगी। युवक ने साधू को जैसे ही गाली गलौज दिया,वैसे ही अन्य साध़ुओं ने जुट कर युवक की पिटाई कर शुरू कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसी दौरान युवक और युवती वहां से चले गए। प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार पांडेय ने बताया कि सेल्फी लेने को लेकर युवक और साधू में कहासुनी हुई थी। किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। दोनों पक्ष आपस में समझौता करके चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed