फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   शव पहुंचते ही मचा कोहराम

शव पहुंचते ही मचा कोहराम

Fri, 17 May 2019 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
शव पहुंचते ही मचा कोहराम
सऊदी से आया युवक का शव, मचा कोहराम
विज्ञापन

नेबुआ रायगंज।नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के पिपरा बाजार निवासी युवक का शव सऊदी से घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। मौके पर जुटे लोग पीड़ित परिजनों को सांत्वना दिए। लोगों ने बताया कि जवाहिर जायसवाल का 30 वर्षीय पुत्र चंदू करीब छह माह पूर्व घर की माली हालत सुधारने के उद्देश्य से सऊदी अरब कमाने गया था, जहां 12 मई को अचानक तबियत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई थी।शुक्रवार को पूर्वाहन दस बजे शव गांव पहुंच तो कोहराम मच गया। उसके पांच वर्षीय पुत्र और पत्नी के अलावा माता- पिता का रो- रो कर बुरा हाल था। जबकि उसकी तीन वर्षीय पुत्री घटना से पूरी तरह अनभिज्ञ थी। सूचना पर कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ पहुंचे कार्यकर्ताओं ने भी सांत्वना दी।गमगीन माहौल में नारायणी नदी के पनियहवा घाट पर शव का अंतिम संस्कार हुआ।

बदमाश ने शिक्षिका से छह हजार छीने
पटहेरवा। स्कूल से घर जा रही निजी स्कूल की शिक्षिका से बदमाशों ने 6000 रुपये छीन लिया। यूपी-100 पुलिस टीम ने जांच पड़ताल की। शिक्षिका के पिता जोगिया हिछाराय गांव निवासी नजीर आलम ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


किशोरी के परिजन पहुंचे तो तहसील परिसर से भागा प्रेमी
तमकुहीराज। तहसील में कोर्ट मैरिज करने आए प्रेमी युगल के परिजनों के पहुंच जाने से परिसर में अफरातफरी मच गई। नाबालिग प्रेमिका के साथ शादी करने आए प्रेमी उसके परिजनों को देख भाग खड़ा हुआ। लड़की अपने घर वालों के साथ लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में झुलसी महिला की अस्पताल में मौत
नेबुआ रायगंज। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के मिठहा माफी गांव में पांच दिन पूर्व संदिग्ध हाल में झुलसी रियाजुद्दीन की पत्नी की शुक्रवार को मेेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। परिजनों ने शव को दफना दिया। एसओ ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

आयल मशीन में फंस कर युवक घायल
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के मठिया आलम गांव में आयल मशीन में सौरहा खुर्द के टोला चरिघरवा निवासी 30 वर्षीय महेंद्र चौधरी का हाथ फंस कर कंधे से अलग हो गया। मशीन चला रहा कारीगर मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे पीएचसी कोटवा ले गए। वहां से चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

करंट से किशोरी झुलसी
जटहां बाजार। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के जंगल विशुनपुरा में करंट की चपेट में आने से राजकुमार चौहान की 13 वर्षीय पुत्री रेनू झुलस गई। गांव वालों ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण के लिए पेड़ काटा जा रहा था। पेड़ की डाली लोहे के खंभे से होकर गुजर रहे तार पर गिर गई। लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस टीम से भिड़ गया आरोपी
टेकुआटार। कसया क्षेत्र के बकनहा गांव में गुरुवार की रात गैरइरादतन हत्या के आरोपी परमात्मा चौहान को पकड़ने गई पुलिस पर महिलाओं ने घर में जबरन घुस कर तोड़-फोड़ और उनके साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। इसमें दो सिपाहियों को चोट लगने की भी चर्चा है। हालांकि पुलिस की तरफ से इस तरह की घटना को एक सिरे से नकारा जा रहा है। एसओ अतुल्य कुमार पांडेय ने कहा कि आरोप निराधार है। जब कि दो सिपाहियों को चोट लगी है।

मेडिकल स्टोर संचालक को पीटा
बरवापट्टी। क्षेत्र के दशहवा में कुछ लोगों ने मेडिकल स्टोर संचालक को पीट दिया। पीड़ित धनंजय जायसवाल का आरोप है कि तहरीर देने के बाद भी अभी तक पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।

दरवाजे से बाइक चोरी
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के पडरौन मदुरही जिरात निवासी सैफ रजा की दरवाजे से गुरुवार की रात बाइक चोरी हो गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर करवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed