{"_id":"5c7c1495bdec22116d2d974c","slug":"161551635605-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिटाई से गर्भवती महिला समेत तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिटाई से गर्भवती महिला समेत तीन घायल
Sun, 03 Mar 2019 11:23 PM IST
राकेश पांडेय
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sun, 03 Mar 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
मारपीट में घायल लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाजिलनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव रहसू जनूबीपट्टी में शनिवार की रात करीब दो बजे रंजिश में पट्टीदार ने धावा बोल दिया। मारपीट में गर्भवती महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची यूपी-100 टीम ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। गर्भवती महिला और एक अन्य की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
रहसू जनूबीपट्टी निवासी शोभा ने रविवार को पुलिस को तहरीर दी कि उनका विवाद उनके अपने पट्टीदार से चलता है। शनिवार की रात उनके पट्टीदार के घर तिलक समारोह था। रात करीब दो बजे उस परिवार के चार-पांच लोग लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए और मारपीट करने लगे। उनकी पिटाई से हरिकेश, विकास, यशोदा को काफी चोटें आई हैं।
आरोप है कि घर में रखी बाइक क्षतिग्रस्त कर चौकी, मेज, कुर्सी आदि उठा ले गए। पुलिस ने घायल गर्भवती यशोदा समेत तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फाजिलनगर में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद यशोदा व हरिकेश को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। प्रभारी एसओ राजीव सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मामले की जांच की जा रही है।