{"_id":"5c6999ebbdec227389635e09","slug":"161550424555-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राहक सेवा केंद्र से नकदी और सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्राहक सेवा केंद्र से नकदी और सामान चोरी
Sun, 17 Feb 2019 10:59 PM IST
राकेश पांडेय
kushinagar
kushinagar
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sun, 17 Feb 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा दुदही बाजार में संचालित एसबीआई के ग्राहक केंद्र में शनिवार की रात घुसकर चोरों ने चोरी वारदात की। चोर नकदी, लैपटॉप एवं अन्य उपकरण उठा ले गए। पड़ोसी के शोर मचाने पर पिकअप से आए चोर वाहन से भाग गए। लोगों ने चोरों का पीछा किया लेकिन वे भागने में सफल हो गए।
बांसगांव सरगटिया निवासी टीपू सुल्तान दुदही बाजार में एसबीआई का ग्राहक सेवा केंद्र चलाते है। शनिवार की रात चोर इनके ग्राहक सेवा केंद्र में घुस गए और रखा सामान चुरा ले गए। पड़ोसी विजय गुप्ता खटपट की आवाज सुनकर जग गए और शोर मचाए लेकिन चोर पिकअप पर चोरी का सामान लाद कर भागने में सफल हो गए। पीड़ित ने बताया कि चोरों ने केंद्र से 60 हजार नकदी, लैपटॉप एवं अन्य उपकरण उठा ले गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। एसओ ने कई दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला।