{"_id":"5c572ca5bdec22737b7b7e78","slug":"161549216933-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटहेरवा थाना क्षेत्र के रजवटिया गांव के सामने हुई दुर्घटना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पटहेरवा थाना क्षेत्र के रजवटिया गांव के सामने हुई दुर्घटना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल
पटहेरवा। थाना क्षेत्र के रजवटिया गांव के सामने रविवार शाम कार की चपेट से बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से सीएचसी फाजिलनगर भेजवाया गया। गंभीर रूप से घायल पिता को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
अमरवा बुजुर्ग निवासी उपेंद्र गुप्ता (25) रविवार की शाम करीब चार बजे अपने पिता धर्मनाथ (65) को लेकर शिवाघाट मौनी अमावस्या पर स्नान करने जा रहे थे। अभी वह थाना क्षेत्र के रजवटिया गांव के सामने ही पहुंचे थे कि कसया की तरफ से आ रही एक कार ने उन्हें टक्कर मार दिया गया। जिससे बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना देख जब तक लोग मौके पर पहुंचे, तब तक कार लेकर चालक भाग निकला। लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सीएचसी फाजिलनगर भेजवाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने गंभीर रूप से घायल धर्मनाथ को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
आग से चार झोपड़ियां जलंी
नेबुआ रायगंज। क्षेत्र के बलकुड़िया गांव कोलाहल पट्टी में रविवार की देर शाम आग लग गई। जिससे चार लोगों की झोपडी जल गई। शोर सुन मौके पर पहुंचे आस-पास के लोगों के प्रयास के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। लोगों ने बताया कि पहले एक व्यक्ति की झोपडी में अचानक आग लगी फिर लपटे बढ़ कर तीन अन्य झोपडियों को भी अपनी आगोश में ले लिया। गांव के लोगों ने अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
जीआरपी ने पकड़े गए दोनों शोहदों को भेजा जेल
सेवरही। तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन पर एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर जबरन उठाए जाने के मामले में सोमवार को राजकीय रेल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पास्को एक्ट सहित अन्य संगीन धाराओं में केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
शनिवार की शाम को बिहार के एक गांव के रहने वाले हृदय से रोग पीड़ित पिता के साथ उपचार कराने 13 वर्षीय पीड़िता आई थी। इलाज करा कर ट्रेन से लौटने की प्रतीक्षा में प्लेटफार्म पर पिता सो गया।तभी दो किशोर उसके पास पहुंचकर किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने के बाद उसे जबरिया ले जाने लगे। किशोरी की गुहार पर पिता की नींद टूट गई। पिता ने शोर मचाते हुए आरोपियों को दौड़ाया। लोगों की मदद से दोनो आरोपियो को पकड लिया। भीड ने आरोपियों की पिटाई की। बाद में पहुंची सेवरही पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले को जीआरपी की सुपुर्दगी में दे दिया। जीआरपी चौकी प्रभारी पडरौना उपेंद्र श्रीवास्तव ने किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी सबलू पुत्र नाजिर निवासी वार्ड नंबर 9 आजाद नगर और वीरू पुत्र वाल्मीकि निवासी वार्ड नंबर 6 पटेल नगर के खिलाफ छेड़खानी और पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया। प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।