{"_id":"59fda63e4f1c1b70548bada9","slug":"161509795390-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में एक युवक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में एक युवक घायल
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Sat, 04 Nov 2017 05:17 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। एनएच 28 बी पर सोहरौना काली मंदिर के समीप शनिवार को दिन के करीब 11 बजे पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है।
पिकअप को कोतवाली पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पडरौना कोतवाली के गांव शाहपुर जंगल खिरकिया निवासी 25 वर्षीय चंदन कुमार शनिवार को बाइक से कसया से पडरौना आ रहा था। सोहरौना गांव के काली मंदिर के निकट पडरौना की ओर से आ रही पिकअप की चपेट में आने से चंदन गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने पिकअप को रोक लिया और एम्बुलेंस बुलाकर घायल युवक को जिला अस्पताल भेजा।
जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पर पहुंची डॉयल 100 पुलिस टीम ने पिकअप को कोतवाली भेज दिया।