फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   वर्दी, बेल्ट, रिवाल्वर की खोल और कार बरामद

वर्दी, बेल्ट, रिवाल्वर की खोल और कार बरामद

Sun, 30 Jul 2017 06:02 PM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 06:02 PM IST
विज्ञापन
वर्दी, बेल्ट, रिवाल्वर की खोल और कार बरामद
कुशीनगर। कप्तानगंज कस्बे के किसान चौक पर शनिवार की देर रात पुलिस ने एक फर्जी दरोगा को दौड़ाकर पकड़ लिया। उसके पास दो स्टार वाली वर्दी, बेल्ट आदि भी बरामद हुआ है। पुलिस आरोपी युवक और उसकी कार थाने ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

कप्तानगंज कस्बे के किसान चौक पर सप्ताह भर से रोज शाम को अंडा की दुकान पर एक युवक कार से आता था और दुकानदार को धमकी देकर कार में ही अंडा व शराब का सेवन करता था। उसके बाद गाड़ी में ही तेज साउंड में संगीत सुनता था। इसे अगल - बगल के लोग रोज नजरअंदाज कर देते थे, लेकिन शनिवार की रात में लोगों ने इसका विरोध किया और 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची 100 नंबर की पुलिस ने उस युवक को पकड़ने का प्रयास किया तो वह गाड़ी में से निकलकर भागने लगा। इस पर पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और गाड़ी सहित थाने ले गई। वहां उसके पास से दरोगा की वर्दी, जिस पर 2 स्टार लगे थे, रिवाल्वर रखने का खोल और बेल्ट मिला जो बैग में रखा हुआ था। एक लड़की के साथ उसका वर्दी पहने हुई फोटो भी मिली। पकड़े गए युवक ने अपना नाम दिग्विजय सिंह पुत्र कोदाई सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी पकड़ियार विशुनपुरा थाना घुघली जिला महराजगंज बताया। इस संबंध में कप्तानगंज थाने के एसओ आरके यादव का कहना था कि युवक के पास पुलिस की वर्दी मिली है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed