{"_id":"59426f9e4f1c1bd01a8b45b4","slug":"161497526174-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौबीस घंटे बाद भी गायब युवक का पता नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौबीस घंटे बाद भी गायब युवक का पता नहीं
Updated Thu, 15 Jun 2017 04:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र की एक किशोरी के साथ हुए गैंगरेप के बाद से ही बाइक समेत गायब किशोरी के ममेरे भाई का अब तक पता नहीं लग पाया है। पुलिस इस मामले के अन्य आरोपियों को भी नहीं पकड़ पाई है। घरवाले अनहोनी की आशंका से परेशान हैं। गांव के लोग इसे पुलिस की निष्क्रियता बता रहे हैं।
मंगलवार की रात 10 बजे खड्डा से अपने ममेरे भाई के साथ दवा कराकर लौट रही 16 वर्षीय किशोरी के साथ रेलवे ढाले के समीप दुष्कर्म हुआ था। बाइक सवार तीन युवकों ने ओवरटेक कर रोकने के बाद किशोरी के ममेरे भाई को बंधक बनाकर घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद से ही किशोरी का ममेरा भाई बाइक समेत गायब है। बुधवार को पीड़िता की मां तथा गायब लड़के की मां ने हनुमानगंज पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने इस मामले में एक नामजद व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस तो दर्ज कर लिया है, लेकिन गायब लड़के को अब तक नहीं खोज पाई है। जिस एक आरोपी को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा था, अब तक वही गिरफ्तारी भी हुई है। बाकी दो आरोपियों को पकड़ना तो दूर कोई छानबीन तक नहीं हुई। परिवारीजन अब गायब युवक के साथ अनहोनी की आशंका से परेशान हैं। इस संबंध में एसओ अजय कुमार सिंह का कहना है कि गायब लड़का नेपाल का निवासी है। उसका पता लगाने के लिए कुछ लोगों को नेपाल भेजा गया है। आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।