फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   टॉवर पर चढ़ा प्रबंध निदेशक, आश्वासन पर उतरा

टॉवर पर चढ़ा प्रबंध निदेशक, आश्वासन पर उतरा

Fri, 21 Jun 2019 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 21 Jun 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
टॉवर पर चढ़ा प्रबंध निदेशक, आश्वासन पर उतरा
टावर पर चढ़े व्यक्ति को उतारने के बाद ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
तमकुहीरोड (कुशीनगर)। आसरा योजना के तहत भवन निर्माण में बाधा डालने से आहत उद्यमी परिषद के प्रबंध निदेशक जितेंद्र मोहन श्रीवास्तव सेवहरी कस्बे के जानकीनगर मोहल्ले में टॉवर पर चढ़ गए। इससे मोहल्ले के लोग सकते में आ गए। मौके पर पहुंची पुलिस उनसे नीचे उतरने की मनुहार की, लेकिन वे समस्या का समाधान कराने की जिद पर अड़े रहे। करीब डेढ़ घंटे तक चले हाईवोल्टेज के बाद एसडीएम अरविंद कुमार ने मोबाइल पर वार्ता की और समस्या के निस्तारण का आश्वासन देकर उन्हें टॉवर से नीचे उतारा।
विज्ञापन


सेवरही नगर पंचायत के इंदिरानगर निवासी जितेंद्र मोहन श्रीवास्तव उद्यमी परिषद सेवरही के प्रबंध निदेशक और जीडी कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज सेवरही के पार्टनर हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री समेत तमाम अधिकारियों के नाम अपील जारी की थी। कहा था कि सीएनडीएस यूनिट 19 गोरखपुर के जेई और ठेकेदार के साथ कुछ राजनीतिक रसूख वाले लोग उनके काम में बाधा डाल रहे हैं।

विज्ञापन

 

आसरा योजना के तहत भवन निर्माण से उन्हें वंचित करने की साजिश की जा रही है। इससे उन्हें लगभग 45 लाख रुपये के नुकसान की आशंका है। जबकि इस परियोजना को पास कराने से लगायत निर्माण कार्य में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इस अपील के साथ ही पत्र में यह चेतावनी भी दी गई थी कि अगर उनकी इन सारी समस्याओं का न्यायपूर्ण समाधान यदि 19 जून तक नहीं किया जाता है तो वह किसी न किसी मोहल्ले में आत्महत्या कर लेंगे। बावजूद इसके कोई सकारात्मक पहल होती नहीं देख वह शुक्रवार को सारे साक्ष्य के साथ पानी और बैग लेकर सुबह 10.40 बजे निजी मोबाइल कं पनी के टॉवर पर चढ़ गए और आत्महत्या की चेतावनी देने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और उनकी मनुहार करने लगी। बाद में एसडीएम अरविंद कुमार और सेवहरी एसओ धर्मेंद्र कुमार सिंह पहुंचे और मोबाइल से वार्ता की। एसडीएम के आश्वासन पर वह नीचे उतरे। पुलिस उन्हें थाने ले गई। एसडीएम अरविंद कुमार ने बताया कि मामला ठेकेदारी से जुड़ा है। नियमानुसार उनकी समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया गया है। टॉवर पर चढ़ कर इस तरह की हरकत करना कानूनन अपराध है। पुलिस को जितेंद्र मोहन श्रीवास्तव के खिलाफ शांति भंग की आशंका में कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed