{"_id":"5d0a780d8ebc3e061500876d","slug":"156096716717-kushinagar-news128","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईलाज के दौरान घायल की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ईलाज के दौरान घायल की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में युवक की मौत
कुबेरस्थान। क्षेत्र के कुबेरस्थान- तुर्कपट्टी मार्ग पर परसौनी पुल के पास मंगलवार की रात बाइकों की हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पीड़ित के घर कोहराम मच गया। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कुबेरस्थान क्षेत्र के रहसू गांव निवासी 35 वर्षीय योगेश मिश्र मंगलवार की शाम अपनी भतीजी सिंटू मिश्रा को तुर्कपट्टी क्षेत्र के मठिया उसकी ससुराल छोड़ने गए थे। उनके साथ दूसरी बाइक से गांव के ही रिंकू मिश्र भी गए थे। रात साढ़े आठ बजे लोग अलग- अलग बाइक से वापस घर लौट रहे थे। परसौनी पुल के समीप पहुंचे थे की सामने से गुजरे बाइक सवार ने योगेश मिश्रा की बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद बाइक सवार भाग गया। दूसरी बाइक से चल रहे गांव के रिंकू मिश्र ने मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से घायल योगेश को जिला अस्पताल ले गए,जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अभी लोग गोरखपुर ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि योगेश मिश्रा की मौत हो गई। घटना की सूचना जैसे ही पीड़ित के घर पहुंची,वैसे ही कोहराम मच गया। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने शाम को शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल
गुरवलिया बाजार। मंगलवार की देर रात क्षेत्र के धर्मपुर चौराहे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। सड़क के किनारे गढ्ढे में काफी देर तक बेहोसी की हालत में पड़े रहे। इसी बीच किसी की निगाह घायलों पर पड़ी तो मौजूद लोगों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गुरवलिया गोबरही टोला निवासी कमलेश पुत्र बालेश्वर यादव और शिवलाल पुत्र अमेरिका यादव बाइक से कहीं से लौट रहे थे। अभी राजापाकड़ के पास धर्मपुर चौराहे के करीब पहुुंचे ही थी कि किसी अज्ञात वाहने की चपेट में आ गए, जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए। काफी देर तक सड़क के किनारे गढ्ढे में बेहोशी की हालत में पड़े रहे। इसीबीच किसी राहगीर की निगाहें इन दोनों घायलों पर पड़ी। इसके बाद मौजूद लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार घायल
पिपरा कनक। एनएच स्थित महुअवा काटा के पास मंगलवार की रात घर लौट रहे बाइक सवार सिंदुरिया निवासी दिलीप राव पुत्र स्वर्गीय जगत राव नीलगाय से टकरा गए। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने एंबुलेंस की मदद से फाजिलनगर सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देख प्राथमिक उपचार को बाद उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।