पुलिस की अभिरक्षा वाले मकान में लाखों की चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामकोला कस्बे के वार्ड नंबर आठ में करीब चार महीने पूर्व महिला ने फंदे से लटककर जान दे दी थी। मायके वालों ने पति, ससुर, सास, देवर और ननद पर दहेज हत्या मुकदमा दर्ज कराया। आरोपी जेल भेज दिए गए थे। पुलिस ने मकान का ताला बंद कर चाबी थाने में जमा कर ली थी। करीब चार माह बाद जमानत पर एक सप्ताह पहले जेल से बाहर निकले और बिहार में अपने रिश्तेदार के घर रहे।
इसके बाद पुरोहितों के परामर्श से रविवार को घर सफाई और पूजा के लिए थाने से चाबी लेकर मकान खोला। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और करीब छह लाख के जेवर, पंखा, इंवर्टर, बैटरी, टीवी, गैस सिलेंडर समेत अन्य सभी कीमती सामान गायब थे। इसकी सूचना घर के मालिक नरेंद्र प्रताप सिंह ने तत्काल डायल 100 पुलिस को दी और इसके बाद थाने पहुंचे कर तहरीर दी। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। एसओ संजय कुमार कुमार मिश्र ने बताया कि जांच की जा रही है। शीघ्र ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।