{"_id":"5d0685748ebc3e1c62647c03","slug":"156070845612-kushinagar-news26","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर भी एक पक्ष की महिलाओं को मारने पीटने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिस पर भी एक पक्ष की महिलाओं को मारने पीटने का आरोप
विज्ञापन
सरकारी जमीन पर कब्जे के लिए मारपीट
पुलिस पर घर में घुसकर महिलाओं की पिटाई का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के मठिया गांव में रविवार की शाम ग्राम सभा की जमीन पर कब्जे के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। कप्तानगंज थाने की पुलिस पहुंची। आरोप है कि पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं को मारा पीटा और थाने ले गई, जबकि पुलिस इससे इंकार कर रही है।
बताया जा रहा है कि मठिया में ग्राम सभा की जमीन पर महेंद्र सिंह का करीब 50 वर्ष से कब्जा है। पड़ोस के केदार सिंह उनसे पीछे जाने के लिए रास्ता मांग रहे थे। रविवार की शाम करीब पांच बजे बात बिगड़ गई। कहासुनी और फिर मारपीट हो गई। गांववालों की सूचना पर यूपी-100 पुलिस नहीं पहुंची तो लोगों ने कप्तानगंज पुलिस को सूचना दी। थाने से मौके पर पहुंची पुलिस पर आरोप है कि उसने घर में घुसकर महिलाओं को मारा पीटा और जबर्दस्ती गीता पुत्री स्वर्गीय रामदरस सिंह, पुष्पा पत्नी बृजेश सिंह, डुगुरा देवी पत्नी मुखुत सिंह, अनिल सिंह पुत्र चिनगी सिंह, चिनगी सिंह पुत्र देवशरन को कप्तानगंज पुलिस थाने ले गई।
इसकी सूचना मिलने पर क्षेत्रीय विधायक रामानंद बौद्ध और एसडीएम अनवर शकील फारुकी और सीओ कसया रामदास मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में लोगों से जानकारी ली। गांववालों का कहना था कि यह राजनीतिक विद्वेष के कारण हो रहा है। मौके पर अधिकारी और राजस्व टीम अभी मौजूद है।
विज्ञापन
कप्तानगंज थाने के एसओ राहुल कुमार सिंह ने बताया कि गांव की सरकारी जमीन पर महेंद्र आदि का कब्जा है, जिस पर रविवार को पक्का निर्माण कराया जा रहा था। उसे लेकर वहां विवाद हुआ था। राजस्वकर्मी भी वहां गए थे। अवैध कब्जा कर पक्का निर्माण करा रहे लोगों को सिर्फ रोका गया। उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई के लिए विधायक बैठे धरना पर
गांववालों ने की सड़क जाम
मथौली बाजार। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के मठिया गांव में पुलिस की महिलाओं की पिटाई की सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक रात में ही गांववालों के साथ धरने पर बैठ गए। यही नहीं गांव के लोगों ने बनकटा-बोदरवार मार्ग को भी जाम कर दिया। विधायक रामानंद बौद्ध महेंद्र सिंह के परिवार की महिलाओं की पिटाई करने वाले पुलिसकर्मियों को निलंबित करने तथा राजस्व विभाग के लोगों पर भी कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
विधायक रामानंद बौद्ध ने गांववालों के समर्थन में रात साढ़े आठ बजे के करीब धरना शुरू कर दिया। उनकी मांग थी कि महिलाओं की पिटाई करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाए। मौके पर कप्तानगंज, हाटा और अहिरौली बाजार थाने की पुलिस के अलावा कप्तानगंज के एसडीएम अनवर शकील फारुकी और सीओ रामदास भी पहुंचे हुए थे। धरना जारी है।