{"_id":"5d06856e8ebc3e2a7e2bb641","slug":"156070845014-kushinagar-news11","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एसपी ने पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक
विज्ञापन
शोहदों पर नजर रखेगी पुलिस
पडरौना। पुलिस लाइन सभागार में रविवार को एसपी ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। शैक्षिक संस्थाओं के इर्द-गिर्द घूमने वाले शोहदों पर नजर रखने के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉड एवं पुलिस को निर्देशित किया।
एसपी राजीव नारायण मिश्र ने कहा कि बालिकाओं एवं छात्राओं के साथ आए दिन हो रही घटनाओं को लेकर पुलिस गंभीर है। शोहदों एवं अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाए। सभी थाने पर गठित एंटी रोमियो दस्ते पूरी तरह सक्रिय हो जाएं, ताकि ऐसी घटनाएं न होने पाएं। उन्होंने पुलिस अफसरों को चेतावनी दी कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
एसपी ने विभिन्न विद्यालयों एवं कोचिंग सेंटरों के संचालकों, प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों से संपर्क बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि एंटी रोमियो स्क्वॉड के प्रतिदिन के कार्य की समीक्षा की जाएगी।