फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   पालिथीन रखने वाले प्रतिष्ठानों पर चला अफसरों का चाबुक

पालिथीन रखने वाले प्रतिष्ठानों पर चला अफसरों का चाबुक

Thu, 13 Jun 2019 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
पालिथीन रखने वाले प्रतिष्ठानों पर चला अफसरों का चाबुक
6 प्रतिष्ठानों पर छापा, 76,500 रुपये जुर्माना वसूला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। प्रतिबंध के बावजूद पॉलिथीन में सामान रखकर बेचने वाले व्यवसायियों के प्रतिष्ठानों पर बृहस्पतिवार को अफसरों ने छापा मारा। शहर से लेकर बाजारों तक हुई कार्रवाई से व्यवसायियों में हड़कंप मच गया। वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में पॉलिथीन मिलने पर अफसरों ने एक हजार रुपये से लेकर 10 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अभिहीत अधिकारी राम अवतार सिंह यादव ने बताया कि उन्होंने मातहतों के साथ बृहस्पतिवार को पडरौना शहर के प्रतिष्ठानों में पालिथीन की जांच की। नेहरू नगर में संचालित किराना स्टोर में तीन किलोग्राम पॉलिथीन मिलने पर दस हजार रुपये, गांधीनगर में किराना स्टोर में 900 ग्राम पॉलिथीन मिलने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही चेतावनी दी गई कि आइंदा पॉलिथीन में सामान न बेचें।
विज्ञापन

कसया प्रतिनिधि के अनुसार प्रतिबंधित पॉलिथीन की बिक्री के खिलाफ कसया नगर में तहसीलदार तहसीलदार देशदीपक सिंह व ईओ प्रेमशंकर गुप्ता की अगुवाई में छापेमारी अभियान चलाया गया। यहां की 10 दुकानों से करीब डेढ़ किलोग्राम प्रतिबंधित पालीथिन बरामद हुई। अभिहीत अधिकारी ने बताया कि कसया के मेन मार्केट में संचालित तीन दुकानों में 100-100 ग्राम पॉलिथीन पाए जाने पर एक-एक हजार रुपये जुर्माना वसूला गया, जबकि कसया के ही गोला बाजार के एक व्यवसायी के प्रतिष्ठान में तीन किलोग्राम पॉलिथीन पाए जाने पर 10 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामकोला प्रतिनिधि के अनुसार नायब तहसीलदार विकास सिंह और ईओ अंबरीश कुमार सिंह ने कर्मचारियों के साथ कस्बे में पडरौना रोड पर स्थित दुकानों पर प्रतिबंधित पॉलिथीन की जांच की। लगभग दो दर्जन दुकानों की छापेमारी में 5 दुकानों से 2.700 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलिथीन पाई गई। इन दुकानदारों से आठ हजार रुपए जुर्माना वसूला गया तथा उन्हें चेतावनी देकर छोड़ा गया।
खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम दिनेश कुमार, तहसीलदार अहमद फरीद खां और ईओ संतोष वर्मा ने कर्मचारियों के साथ कस्बे में दुकानों पर छापा मारा। एक दुकान में प्रतिबंधित पॉलिथीन पाए जाने पर उसे जब्त करते हुए दुकानदार से 500 रुपये जुर्माना वसूला गया। एसडीएम ने कहा कि पर्यावरण के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। यह अभियान आगे भी अभियान चलता रहेगा। डीएम डॉक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि जिले में 66 दुकानों पर छापा मारा गया है। कुल 17 किलो 500 ग्राम पॉलीथीन बरामद कर जब्त किया गया। इसके साथ ही 76,500 रुपये जुर्माना वसूला गया।


खाद्य विभाग की टीम ने मारा छापा
सुकरौली। गुरुवार को सुकरौली बाजार पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कई प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। इस दौरान बाजार के कई दुकानदार अपनी दुकान बंद कर नदारद हो गए। टीम कई किराना की दुकानों से खाद्य पदार्थों की सघन जांच कर नमूने लिए। सुकरौली बाजार में कई दुकानों से जांच के दौरान टीम ने कई सामानों का नमूना लेकर जांच हेतु भेज दिया। बाजार का दिन होने के कारण अचानक छापा मारने की भनक लगते ही दुकानदारों में अफरा तफरी मच गई और कई दुकानदार अपनी दुकानों का शटर बंद कर वहां से सरक लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed