फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ससुर को ले आई थाने

विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ससुर को ले आई थाने

Wed, 12 Jun 2019 11:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ससुर को ले आई थाने
पति की दूसरी शादी की सूचना पर थाने पहुंची विवाहिता
विज्ञापन

रामकोला। पति की दूसरी शादी की सूचना पर दिल्ली से एक युवती उसके घर पहुंची। युवती ने पूर्व में अपने साथ हुई उसकी शादी का जिक्र करते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस आरोपी के पिता को थाने ले आई है।
दिल्ली से बुधवार को आई करिश्मा नाम की 22 वर्षीय महिला ने प्रभारी एसओ को तहरीर देकर बताया कि उर्दहां निवासी 22 वर्षीय विनय कुशवाहा दिल्ली में स्टील प्लांट में वेल्डिंग में काम करता था। वहां करिश्मा भी रहती थी। विनय ने वहां उससे शादी की और अपने साथ घर ले आया। एक माह तक उर्दहां में साथ रहने के बाद दोनों दिल्ली चले गए। करिश्मा का आरोप है कि बीच में विनय घर आकर दूसरी शादी कर ली। इसकी जानकारी होने पर करिश्मा घर पहुंची तो विनय नहीं मिला। घर में उसकी दूसरी पत्नी मिली।
विज्ञापन

करिश्मा की शिकायत पर पुलिस विनय के पिता शंभू को रामकोला थाने ले आई। पुलिस विनय की तलाश कर रही है। प्रभारी एसओ वेदप्रकाश ने बताया कि आरोपी को पुलिस खोज रही है। उसके आने पर शिकायत का समाधान करा दिया जाएगा। तब तक उसका पिता थाने पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिटाई पर युवती ने एसपी को सौंपा कार्रवाई
पिपरा कनक। पटहेरवा थाना क्षेत्र की एक युवती छेड़छाड़ के मामले में आरोपी के खिलाफ तहरीर देने के एक माह बाद भी कार्रवाई न किए जाने की शिकायत की है। इस युवती ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
युवती ने बताया कि 11 मई को दोपहर में घर में अकेली थी। उसी दौरान गांव के एक युवक ने घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दिया, विरोध करने पर उसने पीटा भी। युवती का आरोप था युवक के घरवालों ने उसे तथा उसके भाई को पीटा। इसकी तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।

महिलाओं ने प्रधान के पति को पीटा
नेबुआ रायगंज। विकास कार्यों एवं जनसुविधाओं की अनदेखी करने वाले एक प्रधान पति की गांव की महिलाओं ने पिटाई कर दी। घटना के बाद चर्चा है कि दोनों पक्षों के लोगों ने पुलिस में तहरीर देकर एक दूसरे पर कार्रवाई की मांग की।
नेवुआ नौंरगिया ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव में करीब दो दिन पूर्व नाली के निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग करने और जनसुविधाओं के मुताबिक न होने का आरोप लगाते हुए लोगों ने निर्माण कार्य विरोध कर जिम्मेदार अफसरों से कार्रवाई की मांग की थी। गांव के लोगों की तरफ से शिकायत होने पर नाराज प्रधान प्रतिनिधि ने बुधवार की शाम मौके पर पहुंचे और लोगों को धमकाने लगें। जिस पर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। शोरगुल सुनकर मौके पर पास पड़ोस की महिलाएं भी एकत्र हो गईं। इसी बीच एक व्यक्ति ने महिलाओं पर कुछ अपद्र टिप्पणी कर दी, जिससे नाराज महिलाओं ने मौके पर ही उनकी पिटाई कर दी। इस संबंध में नेवुआ नौंरगिया एसओ सुनील सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी है, लेकिन तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

अवैध शराब तस्करी में रिटायर्ड फौजी गिरफ्तार
जटहां बाजार। बुधवार को बिहार और जटहा थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने शराब तस्करी के धंधे में संलिप्त आरोपी रिटायर्ड फौजी को गिरफ्तार किया। पिछले एक साल से फरार आरोपी की तलाश पुलिस कर रही थी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ रहा था। आरोपी को पुलिस टीम बिहार लेकर चली गई। उसके खिलाफ बिहार में शराब तस्करी के मामले में मुकदमा दर्ज था।
बिहार के नदी थाना प्रभारी राजीव सिन्हा ने बताया कि पिछले वर्ष 9600 बोतल शराब के साथ एक वाहन को पकड़कर सीज किया गया था। जांच के बाद एक शराब तस्कर का नाम सामने आया जो कुशीनगर के जटहां बाजार थाना क्षेत्र के कंठीछपरा गांव के निवासी रिटायर्ड फौजी राधेश्याम सिंह था। उसके विरुद्ध नामजद मुकदमा भी दर्ज किया गया था। पुलिस को उसकी तलाश थी, लेकिन वह पकड़ में नही आया। उन्होंने बताया की जांच में सामने आया कि हरियाणा से बड़े पैमाने पर शराब मंगाकर सप्लाई की जाती है।मंगलवार की शाम जटहां पुलिस की मदद से आरोपी शराब माफिया को गिरफ्तार किया गया। जटहां पुलिस आरोपी को बिहार के नदी थाना की पुलिस को सौंप दिया। एसओ जटहां बाजार संजय सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी राधेश्याम सिंह को बिहार पुलिस को सौप दिया गया है। वहां की पुलिस आगे की कार्रवाई करेंगी।

पुलिस और गांववालों के बीच हुई धक्का-मुक्की
कसया। थाना क्षेत्र के गांव कुडवा उर्फ दिलीपनगर में बुधवार की सुबह पुलिस और गांववालों में धक्का-मुक्की हो गई। पुलिस हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को गाड़ी में बैठाने जा रही थी, जिस पर लोग विरोध पर उतर आए।

कुड़वा उर्फ दिलीपनगर निवासी नत्थू प्रसाद (45) की देवघर यात्रा के दौरान झारखंड के दुमका जिले के नरमुंडी थाना क्षेत्र में एक वर्ष पूर्व हुए हत्या के मामले में इसी गांव का भृगुनाथ श्रीवास्तव हत्यारोपी है। झारखंड पुलिस उसके साथ पांच अन्य व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया था। एक वैवाहिक कार्यक्रम में हुई मारपीट की छानबीन के दौरान भृगुनाथ पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसे गाड़ी में बैठाकर थाने लाने का प्रयास किया तो उसके परिजन व गांव के लोग विरोध पर उतर आए और धक्का-मुक्की कर लिए। लोगों ने पुलिस से उसे छुड़ा दिया, जिससे वह भागने में सफल रहा। एसएचओ सुनील कुमार राय ने बताया पुलिस गई थी, लेकिन उन्होंने हत्यारोपी के भागने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed