फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   पत्नी ने ही रची थी रंजीत की हत्या की साजिश

पत्नी ने ही रची थी रंजीत की हत्या की साजिश

Mon, 10 Jun 2019 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 10 Jun 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
पत्नी ने ही रची थी रंजीत की हत्या की साजिश
कसया थाना में गिरफ्तार अभियुक्तों के बारे में जानकारी देते एएसपी गौरव बंसवाल और सीओ । - फोटो : अमर उजाला
कसया। थाना क्षेत्र के गांव फरीदपुर सोहसापट्टी में बीते 4 जून को हुई रंजीत साहनी की हत्या का एएसपी गौरव वंशवाल ने रविवार को थाने में पर्दाफाश किया। बताया कि रंजीत की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी पत्नी से अवैध संबंध रखने वाले दो युवकों ने की थी। पुलिस ने मामले में षड़यंत्र रचने के आरोप में मृतक की पत्नी व अवैध संबंध रखने वाले एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक हत्यारोपी अब भी गिरफ्त से बाहर है। रंजीत गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र के खुटहा राघोपट्टी नई बाजार कर रहने वाला था।
विज्ञापन


एएसपी के मुताबिक जांच में पाया गया कि रंजीत साहनी की पत्नी बच्ची देवी ने एक नंबर पर हत्याकांड के दिन साढ़े दस बजे कई बार फोन की थी। संदेह के आधार पर मामले की गहनता से जांच की गई तो पता चला कि रंजीत को लेकर मुंबई से काशी एक्सप्रेस से रूद्रपुर थाना क्षेत्र के गांव लोहठी निवासी अश्वनी तिवारी व गोरखपुर जिले झंगहा थाना क्षेत्र के गांव मंगलपुर निवासी संजय साहनी देवरिया रेलवे स्टेशन पहुंचे थे।
विज्ञापन


वहां से रंजीत को बिना नंबर की एक नई बाइक से कसया थाना क्षेत्र के गांव फरीदपुर सोहसापट्टी लेकर पहुंचे, जहां सुनसान जगह पर रंजीत की चाकू से हत्या कर दी। हत्यारोपी अश्वनी तिवारी का फरीदपुर सोहसापट्टी में ननिहाल भी है। घटना के बाद कुछ समय के लिए वह ननिहाल भी गया था। मामले में हत्यारोपी अश्वनी तिवारी की निशानदेही पर पुलिस ने चाकू व बिना नंबर की बाइक भी बरामद कर ली है। हालांकि अब भी पुलिस एक हत्यारोपी संजय साहनी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ सुनील कुमार राय ने बताया कि अवैध संबंध को लेकर रंजीत अपनी पत्नी बच्ची देवी की पिटाई करता था। वहीं पत्नी पुलिस पूछताछ में पति पर गंभीर आरोप लगा रही है। हत्याकांड में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल अमरजीत यादव, रमेश यादव व महिला कांस्टेबल ज्योति गुप्ता शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed