फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   एक दिन पहले ही नवविवाहिता ने ट्रेन के आगे कूद कर कर ली थी आत्महत्या

एक दिन पहले ही नवविवाहिता ने ट्रेन के आगे कूद कर कर ली थी आत्महत्या

Thu, 06 Jun 2019 05:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 05:32 PM IST
विज्ञापन
एक दिन पहले ही नवविवाहिता ने ट्रेन के आगे कूद कर कर ली थी आत्महत्या
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन

अहिरौली बाजार। गोरखपुर कप्तागंज रेल खंड पर गुरुवार को अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरडीहा गांव के सामने ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। आसपास के लोगों की सूचना पर परिजन पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गुरुवार की सुबह कुछ लोग नित्य क्रिया के लिए गए थे। उसी दौरान एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। युवक की पहचान बरडीहा गांव के ही 35 वर्षीय पप्पू गौतम के रूप में हुई। सूचना के बाद पीड़ित परिजन भी मौके पर पहुंच गए। शव देख परिजन फफक पड़े। घटना से गांव के लोग भी गमगीन थे। लोगों ने बताया कि 24 घंटे के भीतर ट्रेन की चपेट में आने से यह दूसरी मौत है।
विज्ञापन


ट्रक की चपेट से बाइक सवार की मौत
सलेमगढ़। तरयासुजान क्षेत्र के सलेमगढ़ सियरहां के पास हाईवे पर गुरुवार को ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर बंगरा निवासी 30 वर्षीय कलेक्टर शर्मा गुरुवार को बाइक से सलेमगढ़ जा रहे थे। सलेमगढ़ सियरहां चौराहे के समीप तेज गति से बिहार की तरफ जा रहे ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया। कलेक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। जब तक लोग पहुंचते, ट्रक लेकर चालक भागने में कामयाब हो गया। एसओ सुशील कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed