फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   आग से 16 झोपड़ियां राख, लोग दाने-दाने को मोहताज

आग से 16 झोपड़ियां राख, लोग दाने-दाने को मोहताज

Wed, 05 Jun 2019 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 05 Jun 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
आग से 16 झोपड़ियां राख, लोग दाने-दाने को मोहताज
कसया नगर के संतगणिनाथ नगर के वार्ड नं 14 में लगी आग को बुझाते फायर सर्विस के जवान। - फोटो : अमर उजाला
कसया। नगर के वार्ड 14 संत गणिनाथनगर (पूर्व नाम खोराबर) में मंगलवार को लगी आग से 16 झोपड़ियां जल गईं। घटना की सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। सब कुछ जल जाने से अग्निपीड़ित परिवार दाने-दाने को मोहताज हो गए हैं। सूचना पर लेखपाल ने पहुंच कर क्षति का आंकलन किया।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर बाद गणिनाथनगर वार्ड में अचानक आग गई। हवा के झोंकों के साथ आग की लपटें भी बढ़ती गईं और एक के बाद एक करके 16 लोगों की झोपड़ियों को आगोश में ले लिया। आग इतनी विकराल थी कि लोग पहले अपनी जान बचाने में जुट गए और बाद में आग बुझाने की कोशिश की।
विज्ञापन


फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया। आग की घटना में कमरूदीन, रफुदीन, सुल्तान, सफीदुन, साकिर, जुमराती, लकमुदीन, सुमान, अदालत, अर्जुल्लाह, रामप्रसाद, तजबुदीन, शहादत, सरोज, गुलाब, हासिम समेत 16 लोगों की झोपड़ियां जल गई हैं। नकदी, कपड़े, लकड़ी, भूसा जल गया। लेखपाल निशा निगम ने हुई क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजने की बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed