फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   डीएम-एसपी ने शराब की लाइसेंसी दुकानों की जांच की

डीएम-एसपी ने शराब की लाइसेंसी दुकानों की जांच की

Sun, 02 Jun 2019 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 02 Jun 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
डीएम-एसपी ने शराब की लाइसेंसी दुकानों की जांच की
तमकुही में अंग्रेजी और देशी शराब की दुकानों की जांच करते डीएम अनिल कुमार सिंह और एसपी राजीव नारायण मिश्र । - फोटो : अमर उजाला
तमकुहीराज। डीएम डॉ. अनिल कुमार सिंह और एसपी राजीव नारायण मिश्र ने शनिवार को तमकुहीराज कस्बे में संचालित लाइसेंसी अंग्रेजी शराब, देसी शराब और मॉडल शॉप की दुकान को औचक निरीक्षण किया। अव्यवस्था और लचर साफ-सफाई देख कर डीएम ने नाराजगी जताई। एसडीएम को निर्देश दिया कि स्टॉक का मतिलान कर रिपोर्ट प्रेषित करें। डीएम-एसपी की जांच के बाद लाइसेंसियों में हडकंप मच गया।
विज्ञापन


अमर उजाला ने 30 मई के अंक में तरयासुजान क्षेत्र में बढ़ा अवैध शराब का कारोबार शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर को संज्ञान में लेते हुए शनिवार को तमकुहीराज तहसील क्षेत्र का भ्रमण करने निकले डीएम व एसपी ने तमकुहीराज कस्बा के सब्जी मंडी स्थित सरकारी देसी शराब व मॉडल शॉप का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


देसी शराब की दुकान की साफ-सफाई, स्टॉक, बिक्री आदि की जांच करते हुए मुनीम को कड़ी फटकार लगाई। दुकान में फैली गंदगी एवं खुले में पका कर रखे मीट देखकर बिफर पडे़। उन्होंने एसडीएम को कार्रवाई का निर्देश दिया। अधिकारियों ने बगल में स्थित मॉडल शॉप के अनुज्ञापी को जरूरी निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम व उनकी टीम ने घंटो स्टॉक का सत्यापन किया। एसडीएम ने एक घंटे बाद पहुंचे आबकारी निरीक्षक प्रभात तिवारी को जांच आख्या डीएम को सौंपने का निर्देश देकर रवाना हुए। इस दौरान सीओ राणा महेंद्र प्रताप सिंह, तहसीलदार एसपी सिंह, एसओ रामज्ञा सिंह, चौकी प्रभारी संजय कुमार सिंह, पीआरओ नीरज शाही आदि मौजूद रहे।

ईट भट्ठों पर धंधक रही कच्ची शराब की भट्ठियां
पिपरा कनक। क्षेत्र के कई ईट भठ्ठों पर कच्ची शराब का धंधा संचालित हो रहा है। यहां निर्मित कच्ची शराब की खेप कूरियर बिहार पहुंचा रहे है। जिले के अभियान भी चल रहा है,लेकिन ईट भट्ठों पर कच्ची शराब का धंधा आखिर क्यो बंद नहीं हो रहा है। इसको लेकर पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल उठ रहा है।

सूत्र बताते हैं कि जिले के अंतिम छोर व बिहार बार्डर से सटे बिहार बुजुर्ग, गगुआ, करजहा, बनविरा, कोटवा टीकमपार, रामकोला चट्टी आदि ईट भठ्ठों पर अवैध शराब का कारोबार हो रहा है। पुलिस 10 अथवा 20 लीटर शराब के साथ कारोबारी के साथ पकड़ती भी है,लेकिन धंधा बंद क्यो नहीं हो रहा है यह सवाल लोगों की जुबा पर है। थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि इस तरह का मामला संज्ञान में नही है। इसकी जांच करा कर कच्ची के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed