फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   शादी समारोह से लौट रहे मां-बेटे पर चाकू से हमला

शादी समारोह से लौट रहे मां-बेटे पर चाकू से हमला

Sat, 01 Jun 2019 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 01 Jun 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
शादी समारोह से लौट रहे मां-बेटे पर चाकू से हमला
अस्पताल में भर्ती घायल
कसया। बृहस्पतिवार की देर रात मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहे मां-बेटे पर दो बाइकों पर सवार युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। मां-बेटे घायल हो गए। मां ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए। एक बाइक से दो हमलावर तो भाग निलके लेकिन दूसरी बाइक पर सवार तीन युवकों को गांव के लोगों ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया। थाने में उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


नकहनी निवासी दीनानाथ राय का कहना है कि उनका बेटा रितेश राय अपनी मां गीता देवी को बाइक से लेकर पतई गांव निवासी प्रवीन पांडेय के यहां शादी समारोह में शामिल होने गया था। बृहस्पतिवार रात करीब 2.30 बजे बाइक से लेकर घर लौट रहा था। गांव के निकट ही दो बाइकों के साथ पांच युवक सड़क के किनारे खड़े थे।
विज्ञापन


बेटे की बाइक सामने से गुजरी तो एक बाइक पर तीन सवार युवकों में से एक ने चाकू से बेटे पर हमला कर दिया। उसके सिर पर चोट आई है। दूसरे युवक ने मुंह पर मारा। पत्नी गीता ने शोर मचाया तो लोग उठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी तरफ लोगों को आते देखकर एक बाइक पर सवार दो युवक पहले ही फरार हो गए, जबकि अन्य तीन अपनी बाइक से भागने की कोशिश कर रहे थे। लोगों ने तीनों को पकड़ लिया और पुलिस बुलाकर सौंप दिया। एसओ अतुल्य कुमार पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। कुछ युवकों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। उम्मीद है कि इन लोगों से पूछताछ में कई अन्य मामले के बारे में भी सुराग लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed