फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   महिला का सिर विहीन शव नहर में मिला

महिला का सिर विहीन शव नहर में मिला

Fri, 31 May 2019 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 31 May 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
महिला का सिर विहीन शव नहर में मिला
डेमो - फोटो : डेमो
कसया। क्षेत्र के महुआडीह लौंगरापुर गांव के पास खजुरिया नहर में गुरुवार को बोरे में रखा सिर विहीन महिला का शव मिला। मौके की स्थिति से यही लगा रहा था कि महिला की हत्या कई दिन पहले करके उसका सिर गायब कर दिया गया और फिर शव को बोरे में रखकर नहर में फेंक दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन


खजुरिया नहर में महुआडीह लौगरापुर के पास गुरुवार की सुबह पहुंचे लोगो को दुर्गंध महसूस हुई। बाद में धीरे-धीरे लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। खोजबीन शुरू हुई तो एक महिला का शव बंद बोरे में मिला। महिला की उम्र 40 वर्ष आंकी गई। महिला का सिर गायब था।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी महिला की हत्या करके शव गायब करने के बाद बोरे में शव को लाकर नहर में फेंक देने का अंदेशा जताया। बाद में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो पाई। एसओ अतुल्य कुमार पांडेय ने बताया कि शव से दुर्गंध उठ रही थी। शव चार-पांच दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। सिर गायब होने की वजह से महिला की पहचान नहीं हो पाई। गायब सिर की तलाश कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से महिला की मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed