फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   हाईटेंशन तार गिरने हुई हादसा

हाईटेंशन तार गिरने हुई हादसा

Tue, 28 May 2019 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
हाईटेंशन तार गिरने हुई हादसा
हाईवोल्टेज सप्लाई से घरों के उपकरण जले
विज्ञापन

करमहा गांव के बरवा टोले पर मची अफरातफरी
अमर उजाला ब्यूरो
पिपरा कनक। पटहेरवा क्षेत्र के करमहा गांव के बरवा टोले पर मंगलवार को हाई वोल्टेज कई घरों में लगे इलेक्ट्रिक सामान जल गए। गांव में अफरातफरी मच गई।
फाजिलनगर विद्युत उपकेंद्र के जोगिया फीडर के करमहां के बरवा टोला में आपूर्ति होती है। मंगलवार को सुबह आठ बजे हाईवोल्टेज से लोगों के घरों में लगे बल्ब, एलईडी, ट्यूूबलाइट, पंखा, फ्रीज आदि जल गए। लोगों ने बताया कि गांव के मुहमद सरीफ, हाफीज अलमगीर, जमाल अहमद, नथुनी, सरीफ अहमद, गोपाल गुप्ता आदि के घरों में लगे पंखे, फ्रीज, वाशिंग मशीन, कूलर, बल्ब जल गए। घर के लोग बाहर निकल कर भागने लगे। गांव में कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। 20 मई को भी ग्यारह हजार सप्लाई का तार टूटकर गिर जाने से गांव के बगल में स्थित मुहम्मद जहीर, डॉ. मुर्तजा, सेराज अहमद, नियाज अहमद, अब्दुल कुदुश, जलील, जहांगीर की झोपड़ी और सागौन, शीशम के पेड़ जल गए थे। 26 मई की रात में पिपरा कनक गांव के टोला धुसवा में भी हाईवोल्टेज सप्लाई से गांव के फैयाज अहमद, हिदायतुल्लाह, नसीर अहमद, रफीआलम, सफी आलम आदि के घरों में लगे इलेक्ट्रिक उपकरण जल गए थे। खुर्शीद आलम का कहना है कि जर्जर तार-खंभे से सप्लाई हो रही है। इससे आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं। फिर भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। जेई अरविंद कुमार ने बताया कि इसकी जानकारी नहीं है। पता करा रहे हैं। जर्जर तार-पोल बदले जाएंगे।

बिजली कटौती बढ़ने से लोग परेशान
रगड़गंज। चुनाव बीतते ही क्षेत्र में बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई है। लोकल फाल्ट और लो वोल्टेज की समस्याएं भी बढ़ गई है। बिजली की कटौती से लोगों के घरों में लगे इनवर्टर भी ठीक से चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। मोबाइल तक चार्ज करने में परेशानी हो रही है। उमस भरी गर्मी में बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं खासा परेशान हैं।
विज्ञापन

तमकुहीराज विद्युत उपकेंद्र के समउर फीडर से परसौनी खुर्द, बिहार बुजुर्ग, पिपरा बघेल, बिहार खुर्द, समउर बाजार, लक्ष्मीपुर बाबू, बसडीला, गंगुवा मठिया, कटहरी बाग, कटेया आदि गांवों में आपूर्ति होती है। यहां रविवार की रात से ही लो-वोल्टज और फाल्ट की शिकायतें बढ़ गई है, जिससे बार-बार बिजली कटौती की हो रही है। क्षेत्र के नसीरूदीन अली, पारस विश्वकर्मा, रमाशंकर गुप्ता, मनोज सैनी, राज मोहम्मद, रमायन शर्मा, इबरार अली, रुस्तम, ईश्वर लाल श्रीवास्तव, राहुल आदि ने लो-बोल्टेज और फाल्ट की समस्या दूर करने की मांग की है। जेई मनोज कुमार ने बताया की लो वोल्टेज की समस्या को ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही सुचारु बिजली मिलने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed