फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   आग की घटनाओं में गेहूं और गन्ने की फसल राख

आग की घटनाओं में गेहूं और गन्ने की फसल राख

Wed, 17 Apr 2019 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 17 Apr 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
आग की घटनाओं में गेहूं और गन्ने की फसल राख
पगरा प्रसाद गिरी में बिजली के शॉर्ट सर्किट से गेहूं के खेत में आग लग गई। - फोटो : अमर उजाला
पडरौना/तमकुहीराज। बुधवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में आग लगने से कई एकड़ गेहूं की फसलें जल गईं। अग्निपीड़ित ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर आगलगी से हुई क्षति का आंकलन कराने तथा मुआवजा दिलाने की मांग की। पडरौना क्षेत्र के बेलवां जंगल (मटियरवा) के सत्यनारायण प्रसाद के खेत में बुधवार को दिन के करीब 11 बजे अचानक आग लग गई। इससे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। खेत में आग की लपट देख मौके पर पहुंचे लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग बुझाई और अन्य खेतों की फसलों को बचाया। पीड़ित सत्यप्रकाश प्रसाद ने दोपहर बाद तहसील पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


तमकुहीराज तहसील के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र स्थित पगरा प्रसाद गिरी में हाईटेंशन तार में हुई स्पार्किंग के बाद छिटकी चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। पछुआ हवा ने आग में घी का काम किया। गांव के लोग जबतक आग पर काबू पाते, फुलवारी, भोला, नथुनी, महातम, हीरा, रंजय, अशोक, मनोज की गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे हलका लेखपाल जयनाथ शर्मा ने आग लगी की घटना में हुई क्षति का आंकलन किया।
विज्ञापन


सलेमगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार, तरयासुजान थाना क्षेत्र के लतवा मुरलीधर में गन्ने की सूखी पत्तियां जलाते समय आग फैल जाने से चार एकड़ गेहूं एवं गन्ना की फसल जला गई। इस घटना में ध्रुवींदर राय एवं बलिराम कुशवाहा की गन्ने की फसल तथा व्यास राय, कल्पनाथ राय, हृदया राय, शंभुु यादव, उपेंद्र राय, दुखी गुप्ता, पहवारी राय, योगेंद्र सिंह, हीरामन, उमेश यादव, शलभ भगत, शंकर राय की गेहूं की फसल जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फाजिलनगर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के परसौनी मौजा में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई। पहुंचे इससे करीब दो एकड़ गेहूं की फसल जल कर नष्ट हो गई। इसी तरह सठियांव निवासी रमन सिंह व जंगबहादुर सिंह के खेत से होकर गुजरने वाली 11 हजार वोल्ट की लाइन में फाल्ट के चलते चिनगारी गिरने से बुधवार को आग लग गई, जिससे उस खेत की गेहूं की फसल जल गई। जब तक अग्निशमन दस्ता पहुंचा, गांववाले आग पर काबू पा चुके थे।

तीन मवेशी झुलसे, हजारों का सामान जला
पिपरा बाजार। क्षेत्र के विजई छपरा गांव में मंगलवार की रात झोपड़ी में आग लग जाने से तीन मवेशी झुलस गए। झोपड़ी में रखा खाने पीने का सामान समेत हजारों रुपये की संपत्ति जल गई।

गांव के सुरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि मंगलवार की शाम भोजन करने के बाद परिवार के लोग सोने चले गए। आधी रात को आग लग गई। आग की लपटें और धुआं उठने पर देख शोर मचाया। लोग जुटे और आग बुझाने में जुट गए। काफी प्रयास के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक झोपड़ी में बंधी एक भैंस, गाय, बछड़ा समेत तीन मवेशी बुरी तरह झुलस गए और हजारों रुपये का सामान भी जल गया।


शार्टसर्किट से दुकान में लगी आग
पकड़ियार बाजार। क्षेत्र के बिहारी छपरा चौराहे पर मंगलवार की रात एक किराने की दुकान में शार्टसर्किट से आग लग गई। इससे दुकान में रखा सारा सामान जल गया।
खजुरी निवासी दुकानदार शंभूनाथ रौनियार ने बताया कि मंगलवार की शाम दुकान बंदकर घर चले गए। दुकान में रखा रेफ्रिजरेटर चालू था। रात के समय हाईवोल्टेज आने से शार्ट सर्किट हो गई, जिससे दुकान में आग लग गई। इससे दुकान में रखे करीब चार लाख के सामान जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed