फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   हाइवे पर हादसा 3

हाइवे पर हादसा 3

Sun, 23 Dec 2018 12:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
हाइवे पर हादसा 3
हादसे में बाइक सवार युवक घायल
विज्ञापन

कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजय लल्लू ने पहुंचाया सीएचसी
अमर उजाला ब्यूरो
हाटा। अहिरौली थाना क्षेत्र के सुबुधियां गांव के सामने गोरखपुर की ओर से गुजरे बाइक सवार को पीछे से किसी वाहन ने चपेट में ले लिया। इससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसी दौरान गुजरे कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता ने उसको अपनी गाड़ी से सुकरौली सीएचसी पहुंचाया।
सुकरौली के 20 वर्षीय रवि गुप्ता किसी काम से गोरखपुर गए थे। शाम को लौटते समय अहिरौली थाना क्षेत्र के सुबुधियां गांव के सामने पीछे से गुजरी गाड़ी की चपेट में आ गए। वह सड़क पर तड़प रहे थे। उसी समय लखनऊ से लौट रहे कांग्रेस विधायक अजय कुमार लल्लू ने घायल को अपनी गाड़ी से सुकरौली सीएचसी पर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों में प्राथमिक उपचार के बाद घायल की हालत गंभीर देख कर उसे गोरखपुर रेफर कर दिया। युवक ने बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं पहना था। इससे कारण उसके सिर में काफी चोट आई थी।
विज्ञापन


बाइक की चपेट में आने से युवक समेत दो घायल
हाटा। शनिवार की शाम हाटा कोतवाली के ढाढ़ा बुजुर्ग चौराहे पर हाईवे पार कर रहा युवक बाइक की चपेट में आ गया। हादसे में युवक व बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी। दोनों को सीएचसी हाटा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देख कर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाटा कोतवाली के गांव ढाढ़ा के टोला पकवा इनार निवासी गोविंद शर्मा (30) अपना खेत देखने जा रहे थे। अभी वह हाईवे को पार कर रहे थे, तभी एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दिया। इससे बाइक सवार और गोविंद शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को एंबुलेंस में हाटा सीएससी पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर देख कर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed