फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   कप्तानगंज कस्बे की घटना

कप्तानगंज कस्बे की घटना

Sun, 24 Mar 2019 12:08 AM IST
Rakesh Pandey राकेश पांडेय
Updated Sun, 24 Mar 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज कस्बे की घटना
जमीन के विवाद में मारपीट, एक की हालत गंभीर
विज्ञापन

कप्तानगंज। थाने के ठीक पीछे कस्बे के दुर्गा चौक पर जमीन विवाद में कुछ लोगों ने परिवार के लोगों को पीट दिया। सिर में गंभीर चोट होने के कारण 28 वर्षीय पृथ्वीपाल शर्मा को कप्तानगंज सीएचसी लाया गया। डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उनके बड़े भाई 40 वर्षीय जनार्दन तथा 65 वर्षीय मां लालदेई को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने पीड़ित परिवार की घायल महिला की तहरीर पर 10 नामजद और 30-35 अज्ञात व्यक्तियों पर मुकदमा दर्ज किया है।
चौकी इंचार्ज विनय कुमार ने बताया कि जब तक पुलिस के साथ पहुंचे, मारपीट खत्म हो चुकी थी। लालदेई की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


एक साथ उठीं तीन अर्थियां ने आखों से फूट पड़ी अश्रुधारा
अमर उजाला ब्यूरो
तमकुहीराज। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में शनिवार को एक साथ तीन अर्थियां उठीं। दिल दहला देने वाला यह मंजर देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। काफी संख्या में लोगों ने अंत्येष्टि स्थल पर पहुंचकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस घटना से पूरा गांव स्तब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहादुरपुर निवासी हरकेश गुप्ता (31) पुत्र शिवपूजन गुप्ता और उदयनारायण गुप्ता (38) पुत्र सीताराम गुजरात के गांधीधाम में अपनी गैरेज चलाते थे। बृहस्पतिवार को होली के दिन करीब दो बजे कार से क्वार्टर पर वापस आ रहे थे कि ट्रक से आमने सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
वहीं होली के दिन ही बहादुरपुर गांव का कमलेश (17) पुत्र जवाहिर जो गोरखपुर में परिवार के साथ रहकर पढ़ाई कर रहा था, बाइक चलाते समय सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई थी। घटना की जानकारी गांववालों को हुई तो होली के दिन सन्नाटा पसर गया। शनिवार को जब तीनों का शव लाया गया तो गांव मे कोहराम मच गया। परिजनों के चीख पुकार से पूरा गांव दहल उठा। लोग यह कहते हुए विलख रहे थे कि यह होली का दिन गांव के लिए काल का दिन था। इस हृदयविदारक घटना के बाद जब तीनों की अर्थी उठी तो लोगों की आंखें भर आईं।

डीएम की भतीजी की मौत,लोगों ने व्यक्त की संवेदना
कुशीनगर। डीएम डॉक्टर अनिल कुमार सिंह की बीमार भतीजी की मौत हो गई। वाराणसी में भतीजी का अंतिम संस्कार हुआ। शनिवार को मामले की जानकारी होने पर तमाम अधिकारी और कर्मचारी डीएम आवास पहुंच गए और शोक संवेदना व्यक्त किया। डीएम डॉक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि उनके भाई सुनील कुमार सिंह बैंक कर्मी हैँ और वाराणसी में उनकी तैनाती है। 12 वी में पढ़ने वाली 18 वर्षीय भतीजी प्रांजल सिंह पीलिया से पीड़ित थी। वाराणसी में उपचार के दौरान 19 मई को मौत हो गई। एडीएम विंध्यवासिनी राय, सीडीओ रामूसरत पांडेय, सीएमओ डॉ. हरिचरण सिंह, पीडी संजय पांडेय, एसडीएम अरविंद कुमार, बीएसए अरुण कुमार, डीआईओएस यूपी मिश्रा आदि ने शोक जताया।

देसी शराब की दुकान में अराजकतत्वों ने की तोड़फोड़
हाटा। कोतवाली हाटा क्षेत्र के बंचरा चौराहे पर शनिवार की देर शाम कुछ शरारती तत्वों ने जमकर उधम मचाया। इस दौरान कुछ दुकानदारों से शरारती तत्वों से नोंकझोंक और मारपीट भी हुई, जिससे चौराहे पर अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में ले लिया।

शनिवार को बंचरा चौराहे पर बाजार लगी हुई थी। बाजार आए कुछ लोगों से अराजक तत्वों ने पहले कहासुनी फिर मारपीट की। उसके बाद देसी शराब की दुकान में तोड़फोड़ की। सूचना पर डायल 100 की पुलिस जब तक पहुंची, तब तक कुछ अराजक तो भाग गए, लेकिन पांच लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सुकरौली चौकी इंचार्ज अशोक दुबे ने बताया कि बंचरा चौराहे पर कुछ अराजतक तत्वों के उत्पात करने की सूचना मिली थी। सौ नंबर व कोतवाली पुलिस मौके पर जाकर मामला शांत कराई। इससे संबंधित पांच व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना की वजह अभी पता की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed