फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

Wed, 03 Apr 2019 12:09 AM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: राकेश पांडेय Updated Wed, 03 Apr 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
पकड़ी गई लगभग 15 लाख रुपये के शराब । - फोटो : अमर उजाला
तमकुहीराज। तरया सुजान पुलिस ने सोमवार की रात लग्जरी वाहन में अवैध तरीके से ले जाई जा रही शराब के साथ तीन तस्करों को पकड़ा। तीनों को मंगलवार को जेल भेज दिया गया। ये अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य बताए गए।
विज्ञापन

 

थानाध्यक्ष सुशील कुमार शुक्ला ने बताया कि सूचना के आधर पर बहादुरपुर चौकी पुलिस फोरलेन पर सलेमगढ़ टोल प्लाजा के पास वाहनों की जांच कर रही थी। उसी दौरान लग्जरी वाहन से बिहार की तरफ जा रहे तीन शराब तस्करों को पुलिस ने अंग्रेजी शराब की खेप के साथ हिरासत में ले लिया। जांच में लग्जरी वाहन से साढे़ सात लाख रुपये कीमत की विभिन्न ब्रांड की 969 शीशी शराब बरामद हुई।

विज्ञापन

तलाशी में एक अदद तमंचा और कारतूस पाया गया। तस्करों की पहचान हरियाणा प्रांत झज्जर जनपद निवासी नवीन कुमार, दीपक व सचिन के रूप में हुई। तीनों शराब तस्कर अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह के सदस्य है। इनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


उपनिबंधन कार्यालय से बाइक चोरी
तमकुहीराज। तरया सुजान क्षेत्र के तमकुहीराज तहसील मुख्यालय स्थित उपनिबंधन कार्यालय परिसर में खडी एक व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई। पीडित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की ।मंगलवार को सेवरही थाना क्षेत्र के धुरिया कोट निवासी रामपुजन यादव उपनिबंधन कार्यालय में किसी कार्य से आए हुए थे। वह अपनी बाइक कार्यालय गेट के सामने खडी करके अंदर चले गए। लगभग पांच मिनट बाद वापस आए तो उनकी बाइक मौके से गायब थी। काफी खोजबीन के बावजूद बाइक का पता नही चलने पर पीडित नें पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।


दस हजार नकदी समेत जेवरात उठा ले गए चोर
तरयासुजान। सोमवार की रात क्षेत्र के तरया बैकुंठ में चोरो ने एक घर में चोरी की वारदात की। चोर गहने एवं दस हजार नकदी उठा ले गए। मंगलवार को पीडित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।तरया बैकुंठ निवासी पीड़ित रामनरेश यादव ने बताया कि उसके परिवार के लोग सोमवार की रात खाना खाने के बाद सोने चले गए। रात में ही चोर उसके घर में घुस गए और चोरी की वारदात की। चोर कीमती गहने और दस हजार नकदी उठा ले गए। थानाध्यक्ष सुशील कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed