फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   two home guard killed

टाइगर रिजर्व में गश्त पर निकले दो होमगार्डों की हत्या

Sun, 27 Jan 2019 11:42 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 27 Jan 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
two home guard killed
वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में दो होमगार्डो की हत्या के बाद भारी फोर्स के साथ जंगल में सर्च अभियान चलाते एसपी बगहा और डीएफओ बगहा। - फोटो : अमर उजाला
खड्डा (कुशीनगर)। जनपद की सीमा से सटे बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के हरनाटांड वन क्षेत्र में नियमित गश्त पर निकले होमगार्ड के दो जवानों की रविवार सुबह कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। इससे सीमावर्ती इलाके में सनसनी मच गई। पुलिस व वन विभाग के सुरक्षा बल अपराधियों की धर पकड़ के लिए जंगल में घुस गए हैं। माओवाद प्रभावित इलाका होने के चलते संदेह की सुई नक्सलियों की तरफ इशारा कर रही है।
विज्ञापन


सटे बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल के हरनाटाड़ वन क्षेत्र के नौरंगिया उपवन परिसर में वन सुरक्षा में तैनात होमगार्ड के जवान अर्जुन यादव एवं हीरालाल कुशवाहा बिहार के निवासी थे। रोज की तरह रविवार की सुबह गश्त पर निकले थे। वन विभाग के अनुसार कुछ लोगों ने उन पर कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी। इसकी जानकारी मिलते ही सीमावर्ती इलाके में सनसनी मच गई।

विज्ञापन

एसपी बगहां अरविंद कुमार गुप्ता, डीएफओ गौरव ओझा, एसडीएम घनश्याम मीना भारी फोर्स के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। इन जवानों को पुलिस लाइन में सलामी देकर अंतिम विदाई दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह इलाका नक्सली गतिविधियों के केंद्र के रूप में चर्चित है। नक्सली यहां जंगल व जनजाति के हक के लिए कथित लड़ाई लड़ने का दावा करते हैं। इसके चलते शक की सुई उनकी तरफ इशारा कर रही है।


डीएफओ गौरव ओझा ने बताया कि वन अपराधियों ने गश्त पर निकले जवानों की हत्या की है। इसके पीछे जो भी होगा, उनको बख्शा नहीं जाएगा। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed