फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   मारपीट में घायल व्यक्ति की मौत

मारपीट में घायल व्यक्ति की मौत

Wed, 14 Jun 2017 04:47 PM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 04:47 PM IST
विज्ञापन
मारपीट में घायल व्यक्ति की मौत
कुशीनगर। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते सोमवार की शाम को छेड़खानी के मामले को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में घायल 50 वर्षीय व्यक्ति की मंगलवार की रात जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बीते सोमवार की शाम को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। एक पक्ष का आरोप था कि उनके घर की एक महिला के साथ दूसरे पक्ष के तीन लोगों ने छेड़खानी की है। मारपीट के दौरान एक पक्ष के 50 वर्षीय कैलाश को सीने पर ईंट से चोट लग गई थी। गंभीर रूप से घायल कैलाश का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। मंगलवार की रात में कैलाश की मौत हो गई। घटना की सूचना पर जिला अस्पताल पहुंची कुबेरस्थान थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार को मृतक कैलाश के पुत्र अवधेश की तहरीर पर दूसरे पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ मारपीट, छेड़खानी व गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

इस संबंध में कुबेरस्थान के प्रभारी एसओ सजनू यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर दूसरे पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed