फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   अनियंत्रित होकर पलट गया टेंपो....

अनियंत्रित होकर पलट गया टेंपो....

Mon, 29 Apr 2019 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर पलट गया टेंपो....
लक्ष्मीगंज। कप्तागंज नौरंगिया मार्ग पर हल्दी छपरा गांव के पास अनियंत्रित होकर टेंपो पलट जाने से उसमें सवार सात लोग घायल हो गए। घटना के बाद चालक मौके से भाग निकला। घटना के बाद जुटे आस-पास के लोगों व पुलिस ने घायलों को कप्तानगंज सीएचसी भेजवाया। कप्तानगंज- नौरंगिया मार्ग पर टेंपो चालक सवारियों को लेकर बालाघाट पुल से होकर कप्तानगंज जा रहा था। जैसे ही टेंपो खोटही गांव के हल्दी छपरा टोले के समीप पहुंचा ,वैसे ही अनियंत्रित होकर पलट गया। घायलों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। इसके पहले की टेंपो मौके पर छोड़ कर चालक भाग निकला। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल विशाल (10), रमावती (45) प्रभावती (60), पाना देवी (55), धर्मावती (50), रेखा (40), किशोरी (40) को अस्पताल भेजा। पुलिस के मुताबिक घायल मंशा छापर क्षेत्र के निवासी थे।
विज्ञापन

वहीं पकड़ियार बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, रामकोला थाना क्षेत्र के बरवां बाजार के पास रास्ते में सोमवार दोपहर में अचानक आई बकरी को बचाने की कोशिश में बाइक सवार सोहनी गांव के निवासीसुरेंद्र सिंह गिरकर घायल हो गए। वे नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय लौकरिया में शिक्षक हैं। उन्हें रामकोला सीएचसी ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed