फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   हाईटेंशन लाइन के तार से निकली चिंगारी से पकड़ी आग

हाईटेंशन लाइन के तार से निकली चिंगारी से पकड़ी आग

Fri, 12 Apr 2019 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन के तार से निकली चिंगारी से पकड़ी आग
कुड़वा उर्फ दिलीपनगर में तीन एकड़ गेहूं की फसल जली
विज्ञापन

फोटो के साथ
कसया। कुड़वा उर्फ दिलीपनगर में बृहस्पतिवार देर रात बिजली के तारों की रगड़ से निकली चिंगारी से गेहूूं की फसल में आग गई। गांव के लोगों ने ही पंपिंगसेट चलाकर आग बुझाई। इस दौरान तीन एकड़ गेहूं की फसल राख हो गई। सूचना के बावजूद फायर ब्रिग्रेड नहीं पहुंचने से लोगों में नाराजगी है।
कुड़वा उर्फ दिलीपनगर के नोनिया टोला से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। बताया जा रहा है कि स्पार्किंग से निकली चिंगारी से आग लग गई और गेहूं की फसल जलने लगी। गांव के लोगों ने पंपिंग मशीन की मदद से बुझाई। गनीमत रही कि आग लगने के बाद सप्लाई बंद कर दी गई, लेकिन कुछ समय बाद आपूर्ति चालू हुई तो तार टूटकर गिर पड़ा और फिर आग पकड़ ली। गांव के रामकिशुन, हीरा, राजेंद्र, शंभु की करीब तीन एकड़ गेहूं की फसल जल गई। तहसीलदार देश दीपक सिंह ने कहा कि मामला गन्ने की फसल जलने का है। गेहूं की फसल जलने जानकारी नहीं है। जानकारी करा रहे हैं।
विज्ञापन

आग से गेहूं की फसल जली
सलेमगढ़। बसडीला गुनागर गांव की हरिजन बस्ती के पास खेत में शुक्रवार को आग लग गई। करीब एक बीघा गेहूं की फसल जल कर नष्ट हो गई। गांव में शुक्रवार की दोपहर में एक व्यक्ति अपने खेत में गन्ने की पत्तियां जला रहा था। इसमें से आग की कुछ चिनगारी उड़कर बगल के गेहूं के खेत में चली गई। भोला राय, वशिष्ठ राय, शशिकांत, हिरामन प्रसाद आदि की गेहूं की फसल जल गई। खेत में आग की लपट देख पहुंचे गांव के लोगों ने आग बुझाने के लिए काफी देर तक मशक्कत की तब जा कर किसी तरह आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed