{"_id":"5ca3a751bdec22146325aa54","slug":"131554229073-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को बेसहारा छोड़ ‘लापता’ मां को खींच लाई ममता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चों को बेसहारा छोड़ ‘लापता’ मां को खींच लाई ममता
Wed, 03 Apr 2019 12:05 AM IST
राकेश पांडेय
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: राकेश पांडेय
Updated Wed, 03 Apr 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
खड्डा। पति की मृत्यु के बाद तीन बच्चों को बेसहारा छोड़ कर लापता होने वाली मां को ममता खींच लाई। सोमवार को नकाब ओढ़ कर पहुंची और दो बच्चों को अपने साथ लेकर चली गई। इस बात से अनजान बच्चों के चाचा ने पुलिस को तहरीर दे दी ।पुलिस की जांच में हकीकत सामने आई ।
क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी सुरेश पाल दस वर्ष पहले हरियाणा के पानीपत में नौकरी करने गए थे। उसी दौरान वही की गीता नाम की युवती से प्रेम विवाह कर उसे अपने गांव लाए थे। दोनों से आठ वर्ष की बेटी राखी, छह साल का बेटा सोनू, एक साल की बेटी काजल हैं। डेढ़ साल पहले गोरखपुर में मकान का काम करते समय गिर जाने से पति की मौत हो गई थी।
उसके बाद बुजुर्ग सास व देवर के साथ झोपड़ी में गुजर बसर कर रही थी। अचानक पांच माह पहले तीनों बच्चों को छोड़कर कहीं चली गई। अविवाहित देवर गंगा पाल ने छोटी बच्ची को अपनी बहन के यहां लालन-पालन के लिए भेज दिया और बुजुर्ग मां के साथ दो बच्चों की देखभाल करने लगे।
विज्ञापन
देवर गंगा के मुताबिक, सोमवार को गांव के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने गए दोनों बच्चों को नकाब ओढ़ कर पहुंची महिला लेकर चली गई। इधर-उधर ढूंढने के बाद कोई पता नहीं चलने पर पुलिस को तहरीर दे दी। एसआई राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच के क्रम में पता चला है कि बच्चों की मां उन्हें अपने साथ ले गई है। जांच पड़ताल अभी चल रही है।