फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   अपराध की खबरे

अपराध की खबरे

Sat, 29 Dec 2018 11:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
अपराध की खबरे
लकड़ी के विवाद में मारपीट,चार घायल
विज्ञापन

आठ नामजद समेत 14 लोगों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज
कप्तानगंज। नगर पंचायत कप्तानगंज में शनिवार की देर शाम लकडी के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में चार लोग घायल हो गए। बाद में पहुंचे लोगों ने घायलों कप्तानगंज सीएचसी पहुंचाया,जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को जिला अस्पताल और एक घायल को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस इस मामले में आठ नामजद और छह अज्ञात के खिलाफ हत्या का प्रयास,छिनैती का केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुुरु कर दी ।
नगर पंचायत के मंगल बाजार में दुर्गा मंदिर के पीछे पीपल का पेड़ का था। कुछ दिन पहले पेड काट दिया गया था। जबकि पेड की जड मौजूद थी। अलाव जलाने के लिए लकडी को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हुई। पीड़ित चाचा विनोद खेतान का आरोप है कि लकडी उनकी जमीन में था। दूसरे पक्ष के लोग उसे जबरन ले जा रहे थे। मना करने पर विपक्षियों ने उसके भतीजे निकेत खेतान के अलावा राधेश्याम ,कृष्णा और पंकज अग्रहरि को मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि लोग सोने की दो चेन और 85 हजार नकदी छीन ले गए। घायलों में निकेत खेतान को मेडिकल कॉलेज और राधेश्याम व पंकज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जबकि कृष्णा को उपचार के बाद सीएचसी के चिकित्सकों ने घर भेज दिया। एसओ शैलेष सिंह ने बताया कि इस मामले में आठ नामजद और छह अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास आदि का केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


बस की चपेट में आने से छात्र की मौत
फाजिलनगर। पटहेरवा क्षेत्र में बघौच घाट रोड पर शनिवार को टयूटशन पढने साइकिल जा रहा 11 वीं का छात्र बस की चपेट में आने से घायल हो गया। उसे पहले फाजिलनगर सीएचसी ले जाया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। गोरखपुर के निजी अस्पताल में देर शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के अशोगवा गांव के रूनियवा टोला निवासी उपेंद्र कुशवाहा का इकलौता 16 वर्षीय पुत्र प्रदीप कक्षा 11 वीं पढ़ता था। शनिवार को फाजिलनगर साइकिल से ट्यूशन पढ़ने जा रहा था। बघौच घाट के पास पहुंचा ही था। उसी दौरान वह बस की चपेट में आने से घायल हो गया। परिजन उसे पहले फाजिलनगर सीएचसी ले गए,फिर रेफर किए जाने पर गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए,जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से परिजन गमगीन थे। एसओ संजय मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed