फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   साइकिल से राशन लेने जा रहे भाई बहन गन्ना लदी बैल गाड़ी से टकराए बहन की मौत

साइकिल से राशन लेने जा रहे भाई बहन गन्ना लदी बैल गाड़ी से टकराए बहन की मौत

Sat, 08 Dec 2018 10:48 PM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
साइकिल से राशन लेने जा रहे भाई बहन गन्ना लदी बैल गाड़ी से टकराए बहन की मौत

विज्ञापन

रामकोला (कुशीनगर)। क्षेत्र के जमुनी पट्टी गांव के पास शनिवार को भाई के साथ साइकिल पर बैठकर राशन लेने जा रही बालिका की बैलगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद बैलगाड़ी का चालक मौके से भाग निकला। घटना की सूचना पर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पीड़ित पिता ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और बेटी के शव को कंधे पर लेकर अपने घर चला गया।
क्षेत्र के बडहरा बाबू चौहान टोला निवासी अनिल चौहान की आठ वर्षीय बेटी नंदिनी पूर्वान्ह नौ बजे अपने भाई के साथ साइकिल पर पीछे बैठकर अनाज लेने गांव के बाहर कोटेदार की दुकान पर गई थी। वापस लौटते समय जंगली पट्टी गांव के सामने बैलगाड़ी पर गन्ना लेकर गुजरे गांव के ही एक गाड़ीवान से साइकिल टकरा गई, जिससे साइकिल पर बैठी नंदनी नीचे गिर गई और उसके सिर को कुचलते हुए बैलगाड़ी का पहिया आगे बढ़ गया, जिससे से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गाड़ीवान बैलगाड़ी छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

गांव के लोगों के साथ परिजन भी रोते हुए मौके पर पहुंचे, जहां पहले से ही भीड़ जुटी थी। इसी बीच किसी ने रामकोला पुलिस को घटना की सूचना दे दी। सूचना के बाद थाना प्रभारी राहुल सिंह तत्काल फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और पोस्टमार्टम के लिए शव ले जाने की बात की। पीड़ित पिता अनिल चौहान ने लिखित आवेदन पत्र देकर कहा कि वह बेटी के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहता है। उसके बाद शव को अपने कंधे पर उठाया और घर लेकर चला गया। पिता ने बाद में बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed