{"_id":"5aff10804f1c1be7408b6499","slug":"131526665344-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापे में अवैध रूप से संचालित मिला अल्ट्रासाउंड एवं पैथालॉजी सेंटर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छापे में अवैध रूप से संचालित मिला अल्ट्रासाउंड एवं पैथालॉजी सेंटर
Updated Fri, 18 May 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
विज्ञापन
रामकोला (कुशीनगर)। एसडीएम कप्तानगंज ने रामकोला कस्बे में संचालित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर और पैथालॉजी पर शुक्रवार को छापा मारा। यहां चेकअप के लिए आई महिलाओं ने अपने गांव की आशा कार्यकर्ता पर यहां भेजने का आरोप लगाया। एसडीएम ने अल्ट्रासाउंड सेंटर और पैथालॉजी को सील करते हुए सीएचसी प्रभारी को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया।
डीएम डॉ. अनिल कुमार सिंह के निर्देश पर एसडीएम कप्तानगंज प्रमोद कुमार ने शुक्रवार को लेखपाल योगेंद्र गुप्ता और पुलिसकर्मियों के साथ रामकोला कस्बे में संचालित एक अल्ट्रासाउंड और पैथालॉजी सेंटर पर पहुंचे। अफसरों के पहुंचने से पहले ही संचालक वहां दरवाजा बंद कर गायब हो चुका था। वहां मिली चंदरपुर गांव की सुगंधी देवी, अहिरौली कुसम्ही के संदीप कुमार, कुस्महा की रहने वाली कुसुमावती व मरजीना ने एसडीएम को बताया कि इनके गांव की आशा कार्यकर्ता ने इस सेंटर से जांच के लिए कहा था।
विज्ञापन
एसडीएम ने अवैध रूप से संचालित इस अल्ट्रासाउंड एवं पैथालॉजी सेंटर को सील कर मकान मालिक की सुपुर्दगी में देते हुए रामकोला सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी से रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। जांच के समय प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर रजनीश, एसआई मिथिलेश मिश्रा आदि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन