{"_id":"6aba1e3a3263da7cb701dd69","slug":"lpu-violence-loot-in-uni-mall-new-claims-all-update-2026-09-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एलपीयू में बवाल की आड़ में लूट: ‘यूनि मॉल’ में उपद्रवियों ने तोड़े दुकानों के शटर, जो मिला समेट ले गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एलपीयू में बवाल की आड़ में लूट: ‘यूनि मॉल’ में उपद्रवियों ने तोड़े दुकानों के शटर, जो मिला समेट ले गए
Mon, 28 Sep 2026 01:30 PM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
Published by: Nivedita
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:30 PM IST
सार
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में शनिवार रात को एक छात्रा से दुष्कर्म की खबर के बाद हिंसा भड़क गई थी। छात्रों ने उग्र प्रदर्शन करते हुए यूनिवर्सिटी परिसर में तोड़फोड़ और आगजनी की थी। अब यूनिवर्सिटी माॅल में लूटपाट के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन
एलपीयू में प्रदर्शन की आड़ में खुली लूट
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में शनिवार रात को भड़की हिंसा और बवाल के बीच लगातार बड़े खुलासे हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो से सामने आया है कि उपद्रवियों ने कैंपस के भीतर बने 'यूनि मॉल' की दुकानों में घुसकर खाना, इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम और अन्य सामान लूट लिया।
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में शनिवार देर रात शुरू हुआ बवाल रविवार रात तक जारी रहा। इस दाैरान सैकड़ों छात्र कैंपस से बाहर निकलकर सड़क पर आ गए और जालंधर-फगवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। प्रदर्शन धीरे-धीरे उग्र हो गया और कैंपस में तोड़फोड़ तथा आगजनी की घटनाएं सामने आईं।

अब सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रही हैं जिनमें कुछ लोग यूनिवर्सिटी परिसर में स्थित माॅल में तोड़फोड़ और लूट करते नजर आ रहे हैं। इन वीडियो ने इस पूरे प्रदर्शन पर सवाल भी खड़ा किया है।
इन वीडियो में उपद्रवी मॉल की दुकानों से खाना, इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम और अन्य सामान बिना पैसे दिए उठाते और खाते नजर आ रहे हैं। वहीं एटीएम कियोस्क, दुकानों के शीशे और यूनिवर्सिटी हॉल को भी तोड़ा गया है।
10 दिन की छुट्टी की घोषणा के बाद घर जा रहे एलपीयू के कई विद्यार्थियों ने स्पष्ट कहा कि प्रदर्शन में बाहरी अराजक तत्व घुस आए थे। बाहर से आए लोगों ने ही प्रदर्शन में माहाैल खराब किया। वहीं सोमवार को सीएम भगवंत मान के सख्त कार्रवाई के आदेश के बाद डीजीपी गाैरव यादव माैके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। डीजीपी ने स्पष्ट किया कि मामले में पूरी जांच होगी और जो भी आरोपी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।