फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   देवगांव के पांच घरों में चोरी

देवगांव के पांच घरों में चोरी

Mon, 23 Oct 2017 06:10 PM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 06:10 PM IST
विज्ञापन
देवगांव के पांच घरों में चोरी
विज्ञापन

नेबुआ रायगंज (कुशीनगर) । दीपावली के बाद चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं, जबकि पुलिस चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं कर पा रही है। इससे चोरों के हौसले बुलंद हैं। चोरी की बढ़ी घटनाओं का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रविवार की रात को चोरों ने नेबुआ नौरंगियां थाना क्षेत्र में एक ही गांव पांच घरों को खंगाल दिया। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के देवगांव में रविवार की रात चोरों ने पांच घरों को खंगाल दिया। चोरी की घटना से गांव के लोग भयभीत हो गए हैं। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

देवगांव के अमवा टोला में रविवार की रात ग्राम प्रधान संदीप कुशवाहा के घर में घुसे चोरों ने कई कीमती सामान व नकदी चुरा लिए। इसी गांव के पारस के घर में रखे 25 हजार रुपए नकद, जेवर समेत कई सामान चोरी हो गए। गामा व कैलाश के घर से कपड़ा और नकदी तथा कप्तान कुशवाहा के घर से दो मोबाइल, कपडा और नकदी चोरी हो गया। सुबह इसकी जानकारी होते ही सब अपने-अपने घरों को देखने लगे। पांच घरों में चोरी का पता चला तो गांव के लोग भयभीत हो गए। लोगों का कहना है कि चोरियों का खुलासा नहीं हो पाने के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं। सोमवार को वारदात की जानकारी होने पर पीड़ित गृहस्वामियों ने नेबुआ नौरंगिया पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ दिलीप पांडेय का कहना है कि वारदात की जानकारी है। जल्दी ही चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed